बहराइच में अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग का सफल आयोजन
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
बहराइच। जनपद में पहली बार आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग का सफल आयोजन JVS टेनिस अकादमी, स्टेशन क्लब, बहराइच में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में प्राची मिश्रा ने नेहा कश्यप को 3-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सेमीफाइनल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में प्राची मिश्रा ने आरुषि मिश्रा को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
सब-जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में आकर्षी ने शिवानी को 3-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में गरिमा सिंह ने मनीषा को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में अंडर-18 जूनियर गर्ल्स में स्वर्ण – प्राची मिश्रा, रजत – नेहा कश्यप, कांस्य – नेहा वर्मा व आरुषि मिश्रा ने प्राप्त किया। इसी प्रकार सब-जूनियर गर्ल्स में स्वर्ण – आकर्षी,रजत – शिवानी, कांस्य – ज्योति वर्मा व एनाया ने प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर महिला वर्ग में स्वर्ण – गरिमा सिंह,रजत – मनीषा व कांस्य – भूमिका,राखी ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रणव मिश्रा, जूनियर एशियन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शनिश मणीं मिश्रा लक्ष्मण अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के महासचिव प्रशांत शर्मा, इसरार, राजीव शर्मा, संजय मिश्रा सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का सफल आयोजन आदिदेव मिश्रा, सचिव, बहराइच सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने और बहराइच में सॉफ्ट टेनिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
