सिकुड़ती सरकारी शिक्षा, बढ़ते निजी स्कूल 

कम हुए 25,126 स्कूल, 19,305 निजी स्कूल बढ़े 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। शिक्षक दिवस पर चहुंओर शिक्षा एवं शिक्षकों का गुणगान हो रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश में बीते एक दशक में 25,126 स्कूल कम हो गये । जबकि निजी स्कूल 19,305 बढ़ गए। यह आंकड़ा किसी एक सरकार की नीयत का फैसला सुनाने के लिए पर्याप्त नहीं है, लेकिन शिक्षा के बदलते चरित्र को समझने के लिए जरूर पर्याप्त है। जिस शिक्षा को कभी राज्य की जिम्मेदारी माना जाता था, वह धीरे-धीरे बाजार के लिए बड़ा अवसर बनती जा रही है।
उत्तर प्रदेश का शिक्षा बजट इस बहस को और रोचक बनाता है। 2026-27 में बेसिक शिक्षा के लिए लगभग 77,622 करोड़ रुपये रखे गए हैं। प्रदेश के करीब 1.37 लाख सरकारी स्कूलों और लगभग 1.49 करोड़ सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के आधार पर मोटा गणित करें तो यह लगभग 56.6 लाख रुपये प्रति स्कूल और करीब 52 हजार रुपये प्रति विद्यार्थी सालाना बैठता है। बजट में वेतन, योजनाएं, प्रशासन, भवन और दूसरी मदें शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 7,874 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक दर्ज है और उनमें 6.24 लाख से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। शिक्षक की कमी, स्कूलों का आकार, सीखने की गुणवत्ता और निजी स्कूलों की ओर आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है। जिस बच्चे को आज अच्छी शिक्षा नहीं मिली, उसका खोया हुआ अवसर अगले बजट में खरीदा नहीं जा सकता।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

राजस्थान में सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं की अहम भूमिकाः डीजीपी

राजस्थान में सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं की अहम भूमिकाः डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने वीसी से दिए निर्देश; महिला...
राजस्थान में सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं की अहम भूमिकाः डीजीपी

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

लखनऊ। एपेक्स ट्रॉमा के डॉक्टरों ने 35 वर्षीय युवक की गोली से घायल मरीज की बचाई जान। गोली पेट में...
उत्तर प्रदेश 

भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया...

भातखण्डे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह तीन साल के लिए कार्यकाल बढ़ा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुनः तीन वर्ष...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह तीन साल के लिए कार्यकाल बढ़ा

सिकुड़ती सरकारी शिक्षा, बढ़ते निजी स्कूल 

लखनऊ। शिक्षक दिवस पर चहुंओर शिक्षा एवं शिक्षकों का गुणगान हो रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 