दिवंगत शिक्षक की स्मृति में विद्यालय को इनवर्टर-बैटरी दान

परिजनों ने नौनिहालों की सुविधा के लिए दिया सहयोग, शिक्षक दिवस पर पहल की सराहना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अम्बेडकर नगर । शनिवार 5 सितंबर शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा क्षेत्र कटेहरी के प्राथमिक विद्यालय मरथुआ सरैया में शनिवार को एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक व बच्चों के चहेते शिक्षक दिवंगत स्व० सुरेश कुमार  की स्मृति को जीवंत रखने के लिए उनके परिजनों ने एक सराहनीय पहल की। परिजनों द्वारा विद्यालय के नौनिहालों की सुविधा हेतु दो बड़े बैटरी एवं एक इनवर्टर दान स्वरूप भेंट किया गया।उल्लेखनीय है कि कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक स्व० सुरेश कुमार टीचर्स सेल्फ केयर टीम के वैध सदस्य थे। उनके असामयिक निधन के बाद टीएससीटी परिवार ने एकजुटता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को बड़ा वित्तीय व नैतिक संबल प्रदान किया था, जो शिक्षक समाज में एकता का अनुकरणीय उदाहरण है। आज शिक्षक दिवस पर उनके परिजनों ने अपने व्यक्तिगत शोक से ऊपर उठकर सीधे उन बच्चों के हित को चुना, जिन्हें स्व० सुरेश जी अत्यधिक स्नेह करते थे।

इस मर्मस्पर्शी पहल पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि धन्य है ऐसी संस्था TSCT, जिसने इस कठिन समय में एक असहाय परिवार के लिए सहारा बनकर मानवता की मिसाल पेश की, और वंदनीय हैं ऐसे दिवंगत शिक्षक के परिजन, जिन्होंने विद्यालय के नौनिहालों के जीवन में प्रकाश बिखेरने का काम किया है इस गरिमामयी श्रद्धाजंलि व दान समारोह में मुख्य रूप से अयोध्या मंण्डल संयोजक  शैलेन्द्र यादव, जिला प्रवक्ता अम्बेडकर नगर  ज्ञान प्रकाश तिवारी, जिला सह-संयोजक ऋषभ सिंह, ब्लॉक संयोजक सौरभ यादव, ब्लॉक सह-संयोजक  अरविन्द कुमार एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक मरथुआ सरैया अजय सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही समस्त स्टाफ गण, स्व० सुरेश कुमार के परिजन, एसएमसी  सदस्य, रसोइया एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में समूचे विद्यालय परिवार एवं शिक्षक समुदाय ने दिवंगत शिक्षक को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों एवं टीएससीटी परिवार का बारम्बार धन्यवाद व साधुवाद ज्ञापित किया।

वन विभाग मुख्यालय के सामने पेड़ गिरने से दो लोग घायल ये खबर भी पढ़े : वन विभाग मुख्यालय के सामने पेड़ गिरने से दो लोग घायल

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान में सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं की अहम भूमिकाः डीजीपी

राजस्थान में सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं की अहम भूमिकाः डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने वीसी से दिए निर्देश; महिला...
राजस्थान में सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं की अहम भूमिकाः डीजीपी

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

लखनऊ। एपेक्स ट्रॉमा के डॉक्टरों ने 35 वर्षीय युवक की गोली से घायल मरीज की बचाई जान। गोली पेट में...
उत्तर प्रदेश 
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

भातखण्डे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह तीन साल के लिए कार्यकाल बढ़ा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुनः तीन वर्ष...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह तीन साल के लिए कार्यकाल बढ़ा

सिकुड़ती सरकारी शिक्षा, बढ़ते निजी स्कूल 

लखनऊ। शिक्षक दिवस पर चहुंओर शिक्षा एवं शिक्षकों का गुणगान हो रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 