वन विभाग मुख्यालय के सामने पेड़ गिरने से दो लोग घायल
सिकंदरबाग से डीजीपी आवास तक लम्बा जाम
- तेज हवा से गिरा पेड़,बिजली के खंभे टूटे
लखनऊ। शनिवार वन विभाग मुख्यालय के सामने तेज हवाओं के चलते सुबह करीब 8:30 बजे चौराहे पर बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से ब्लिंकिट कर्मचारी और साइकिल सवार घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
पेड़ गिरने के साथ आसपास लगे कई बिजली के खंभे भी सड़क पर आ गए। इससे सिकंदरबाग से डीजीपी आवास की तरफ जाने वाले चौराहे के आसपास बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। बिजली विभाग की टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की सप्लाई बंद कर दी। पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरने से दोनों तरफ का यातायात प्रभावित हो गया। सुबह के समय बड़ी संख्या में वाहन गुजर रहे थे, जिससे लोगों को रास्ता पार करने में परेशानी हुई। सड़क पर पेड़ और बिजली के खंभे पड़े होने से कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही धीमी रही।
हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही बिजली के खंभों को हटाने और क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने की कार्रवाई भी शुरू की गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
