आयुष्मान भारत योजना में दो अस्पताल होंगे सूचीबद्ध, जिला समिति ने दी सहमति

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। आयुष्मान भारत योजना (एबी-पीएमजेवाई) के तहत नए अस्पतालों की सूचीबद्धता को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला सूचीबद्धता समिति की बैठक हुई।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अस्पतालों के आवेदनों और भौतिक सत्यापन रिपोर्ट की समीक्षा की गई। बैठक में जांच दल ने संबंधित अस्पतालों के किए गए भौतिक सत्यापन के आधार पर प्राप्त रिपोर्ट पर विचार किया गया।

समिति ने निर्धारित पात्रता और मानकों के अनुरूप दो अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया।

वहीं, तीन अस्पतालों के आवेदनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी और कुछ त्रुटियां पाए जाने पर उन्हें सुधार के निर्देश दिया गया। समिति ने कहा कि दस्तावेज पूरे करने और त्रुटियों का निराकरण करने के बाद इन आवेदनों को आगामी बैठक में दोबारा प्रस्तुत किया जाएगा।

झारखंड के थानों में सीसीटीवी नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज, डीजीपी को कारण बताओ नोटिस ये खबर भी पढ़े : झारखंड के थानों में सीसीटीवी नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज, डीजीपी को कारण बताओ नोटिस

इसके अलावा दो अस्पतालों के आवेदन अस्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि योजना के तहत अस्पतालों की सूचीबद्धता निर्धारित पात्रता और मानकों के अनुरूप ही की जाएगी, ताकि लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

बैठक में सूचीबद्धता प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने शनिवार को लखनऊ के देवा रोड स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

झीरम घाटी केस के फैसले पर बोले किरण देव, कांग्रेस को घेरा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण...
छत्तीसगढ़ 
झीरम घाटी केस के फैसले पर बोले किरण देव, कांग्रेस को घेरा

शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

सफीपुर। शिक्षक दिवस पर कंपोजिट विद्यालय रनियामऊं में शिक्षक अमित तिवारी की अभिनव पहल ने विद्यार्थियों को शिक्षक की जिम्मेदारियों...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

37,500 करोड़ की गैसीकरण योजना में आवेदन प्रक्रिया जारी

नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने 37,500 करोड़ रुपये की कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन न मिलने...
कारोबार 
37,500 करोड़ की गैसीकरण योजना में आवेदन प्रक्रिया जारी

आयुष्मान भारत योजना में दो अस्पताल होंगे सूचीबद्ध, जिला समिति ने दी सहमति

रांची। आयुष्मान भारत योजना (एबी-पीएमजेवाई) के तहत नए अस्पतालों की सूचीबद्धता को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला सूचीबद्धता...
झारखंड 
आयुष्मान भारत योजना में दो अस्पताल होंगे सूचीबद्ध, जिला समिति ने दी सहमति

उत्तर प्रदेश

लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने शनिवार को लखनऊ के देवा रोड स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

सफीपुर। शिक्षक दिवस पर कंपोजिट विद्यालय रनियामऊं में शिक्षक अमित तिवारी की अभिनव पहल ने विद्यार्थियों को शिक्षक की जिम्मेदारियों...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

लखनऊ। एपेक्स ट्रॉमा के डॉक्टरों ने 35 वर्षीय युवक की गोली से घायल मरीज की बचाई जान। गोली पेट में...
उत्तर प्रदेश 
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस