झीरम घाटी केस के फैसले पर बोले किरण देव, कांग्रेस को घेरा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत द्वारा दिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है।

शनिवार को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा है कि यह फैसला उन सभी 32 निर्दोष नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और वरिष्ठ नेताओं की आत्मा को शांति प्रदान करने वाला है, जिन्होंने 25 मई 2013 को माओवादी आतंक के ताण्डव में अपने प्राण गँवाए थे। श्री देव ने इसी परिप्रेक्ष्य में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पर भी कड़ा प्रहार किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि झीरम घाटी का हमला न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे नृशंस और कायरतापूर्ण हमला था जिसमें तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके सुपुत्र दिनेश पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, बस्तर के जननायक महेंद्र कर्मा, पूर्व विधायक उदय मुदलियार समेत कई वरिष्ठ नेताओं, जाँबाज सुरक्षाकर्मियों और आम कार्यकर्ताओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था।

श्री देव ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता लम्बे समय से इस मामले का सच सामने आने की प्रतीक्षा कर रही थी। सभी चाहते थे कि इस मामले में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो और सच्चाई सबके समक्ष आए।

एनआईए की जाँच टीम और अभियोजन पक्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री देव ने कहा कि 101 गवाहों के साक्ष्य और पुख्ता दस्तावेजी प्रमाणों के आधार पर अदालत ने इन 10 लोगों को दोषी करार दिया है।

धमतरी में झमाझम बारिश से लबालब बांध, महानदी में बाढ़ का खतरा ये खबर भी पढ़े : धमतरी में झमाझम बारिश से लबालब बांध, महानदी में बाढ़ का खतरा

उन्होंने कहा कि झीरम के दोषियों को कानून सम्मत कठोरतम दण्ड मिलेगा जो भविष्य में देश और राज्य के खिलाफ हथियार उठाने वाले राष्ट्रविरोधी तत्वों के लिए एक कड़ा सबक बनेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने भूपेश बघेल द्वारा जेब में सबूत होने के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि बघेल जेब से पर्ची निकाल-निकाल कर दिखाते थे और कहते थे कि हमारे पास सारे सबूत हैं।

क्या वह कोई सट्टा-पट्टी थी, जिसे वे जेब में रखते और निकालते रहते थे? उन्हें 5 साल का कार्यकाल मिला, लेकिन 5 साल का समय भी बघेल के लिए उन सबूतों को न्यायालय के सामने पेश करने के लिए कम पड़ गया।

देव ने कहा कि अब बघेल को जवाब देना चाहिए कि आखिर वह कौन-सा कागज था जिसे वे 5 वर्षों तक कोर्ट में पेश नहीं कर सके।

कांग्रेस नेताओं द्वारा नक्सलियों के प्रति दिखाई जाने वाली सहानुभूति पर भी श्री देव ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए याद दिलाया कि कुछ समय पूर्व कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव ने नक्सलियों को अपना ‘रोल मॉडल’ बताया था, वहीं कांग्रेस नेता राज बब्बर ने उन्हें ‘क्रांतिवीर’ और ‘क्रांतिकारी’ बताया था। कांग्रेस को अब अपनी इस राजनीति पर प्रदेश और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश में भाजपा की नीतियों के तहत नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है।

सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के बल पर बस्तर में शांति, विकास और विश्वास का नया दौर शुरू हो चुका है। भाजपा सरकार राज्य से लाल आतंक के पूर्ण खात्मे और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ब्लास्टिंग में धंसा डग, मलबे में दबकर चार श्रमिकों की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में अहरौरा के भगौतीदेई स्थित एक क्रशर प्लांट में शनिवार दोपहर ब्लास्टिंग के दौरान...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
ब्लास्टिंग में धंसा डग, मलबे में दबकर चार श्रमिकों की मौत

यूपी में बाढ़ के बीच तेज राहत अभियान, 19 हजार सुरक्षित निकाले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार ने राहत एवं बचाव अभियान को युद्धस्तर पर तेज...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ के बीच तेज राहत अभियान, 19 हजार सुरक्षित निकाले

जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत

फिरोजाबाद। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक वृद्ध कैदी की बैरक के सामने टहलते समय अचानक...
उत्तर प्रदेश 
जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत

लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने शनिवार को लखनऊ के देवा रोड स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

झीरम घाटी केस के फैसले पर बोले किरण देव, कांग्रेस को घेरा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण...
छत्तीसगढ़ 