धमतरी में झमाझम बारिश से लबालब बांध, महानदी में बाढ़ का खतरा

महानदी में बन सकती है बाढ़ की स्थिति

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धमतरी। धमतरी जिले में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने जलाशयों को लबालब कर दिया है। गंगरेल, मुरूमसिल्ली, सोंदूर और दुधावा बांधों के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश से पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है।

गंगरेल बांध में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग हाई अलर्ट पर हैं। परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहीं तो गंगरेल समेत अन्य बांधों के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में वन मंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई स्कॉर्पियो ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में वन मंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई स्कॉर्पियो

गेट खुलने की स्थिति में महानदी के तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसे देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों को सतर्क कर दिया गया है।

हफ्तेभर से रुक-रुककर हो रही बारिश ने रविवार को जोर पकड़ लिया। सुबह से रात तक लगातार बारिश का दौर जारी रहा। जिले के सभी तहसील क्षेत्रों के साथ जलाशयों के कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से बांधों में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है।

जल संसाधन विभाग के अधिकारी जलभराव और आवक की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। महानदी के तटीय क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है। गंगरेल बांध में जलभराव बढ़ने के साथ ही कभी भी सायरन बजने और गेट खोलने की स्थिति बन सकती है।

गंगरेल में 10 हजार क्यूसेक पानी की आवक
30 अगस्त की दोपहर दो बजे तक गंगरेल बांध में कैचमेंट क्षेत्र से करीब 10 हजार क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई थी। बांध में जलभराव 30 टीएमसी से अधिक हो चुका है।

लगातार पानी आने के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। संभावित जल निकासी को देखते हुए रुद्री बांध का जलस्तर पहले ही कम किया जा रहा है, ताकि गंगरेल से पानी छोड़े जाने पर जल प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके।

विभागीय अधिकारी-कर्मचारी चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। दुधावा बांध में भी पानी की आवक लगातार बनी हुई है और जलभराव करीब 9 टीएमसी तक पहुंच गया है।

वहीं सोंदूर बांध में जलभराव 5 टीएमसी से अधिक हो चुका है। दोनों बांध भी लगभग लबालब हैं और पानी की आवक बढ़ने पर इनके गेट भी खोले जा सकते हैं।

मुरूमसिल्ली के साइफन से शुरू हुई पानी की निकासी
5.839 टीएमसी क्षमता वाला मुरूमसिल्ली बांध 98.82 फीसदी भर चुका है। लगातार पानी की आवक के चलते इसके साइफन से पानी की निकासी शुरू हो गई है।

बांध में 30 अगस्त तक करीब 5.77 टीएमसी पानी जमा हो चुका था। जलभराव 100 फीसदी होने पर बांध के सभी 34 गेटों से स्वचालित रूप से पानी निकलना शुरू हो जाएगा।

मुरूमसिल्ली बांध का साइफन सिस्टम देखने रविवार को दोपहर और शाम के समय बड़ी संख्या में लोग पहुंचते रहे। पानी की धार के साथ बांध का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा था। मुरूमसिल्ली बांध को एशिया के शुरुआती स्वचालित साइफन सिस्टम वाले बांधों में शामिल किया जाता है।

शहर में जलभराव, रपटा और नालों पर आवाजाही प्रभावित
लगातार बारिश का असर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। रपटा और छोटे नालों वाले स्थानों पर पानी बढ़ने से आवाजाही प्रभावित हुई। धमतरी शहर के बालक शाला मैदान, मिशन मैदान समेत कई स्थानों पर पानी भर गया।

कालोनियों और गली-मोहल्लों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिले में 866 मिमी औसत बारिश
जिले में एक जून से 30 अगस्त तक 866 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार धमतरी में 909 मिमी, कुरूद में 882 मिमी, मगरलोड में 913 मिमी, नगरी में 916 मिमी, भखारा में 773 मिमी, कुकरेल में 856 मिमी और बेलरगांव में 815 मिमी वर्षा हुई है।

अब तक मगरलोड तहसील में सबसे अधिक 913 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि भखारा में सबसे कम 773 मिमी वर्षा हुई है। भादो में सावन जैसी झड़ी से जहां खेतों और जलाशयों को भरपूर पानी मिला है, वहीं बांधों में बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

कोलकाता। मानसून की सक्रियता के चलते आज पूरे पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

कश्मीरी गेट इलाके की घटना, नोएडा जाने के लिए बस में सवार हुई थी छात्रा
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, बोले- हमेशा शुभ और कल्याणकारी विचारों का चिंतन करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक सुभाषित शेयर किया गया। उन्होंने एक...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, बोले- हमेशा शुभ और कल्याणकारी विचारों का चिंतन करें

उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

बांदा। करीब 12 वर्षों से बिछड़े अपने भाई को अचानक सामने पाकर परिवार की आंखें खुशी से भर आईं। वर्षों...
उत्तर प्रदेश 
12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

  उत्तर प्रदेश: कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत