पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। मानसून की सक्रियता के चलते आज पूरे पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में घने बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ मुसलाधार बौछारें भी पड़ सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज राज्य में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

हवा में नमी का स्तर 85 से 93 प्रतिशत तक रहने के कारण लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ सकता है। इस दौरान 16 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलेंगी।

कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के गांगेय मैदानी क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। दिन में हल्की वर्षा के बाद शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना जताई गई है।

पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बीरभूम, पुरुलिया, बांकुड़ा, विष्णुपुर, आसनसोल और खड़गपुर समेत पूरे दक्षिण-पश्चिमी अंचल में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा।

मानसून की सक्रियता के कारण इन जिलों में दिनभर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश भी हो सकती है।

उच्च आर्द्रता के चलते दिन में उमस बनी रहेगी, जबकि शाम होते-होते आंधी-पानी से तापमान में गिरावट आने और राहत मिलने की उम्मीद है।

उधर, उत्तर बंगाल के पर्वतीय क्षेत्रों दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के साथ-साथ जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भी मानसूनी हवाएं पूरी तरह हावी हैं। इन जिलों में दिनभर रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।\

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अशोकनगर का कच्चा तेल अब हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर स्थित बैगाछी तेल कुएं से निकाला गया कच्चा खनिज तेल अब हल्दिया तेल...
पश्चिम बंगाल 
अशोकनगर का कच्चा तेल अब हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

कोलकाता। मानसून की सक्रियता के चलते आज पूरे पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

कश्मीरी गेट इलाके की घटना, नोएडा जाने के लिए बस में सवार हुई थी छात्रा
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

बांदा। करीब 12 वर्षों से बिछड़े अपने भाई को अचानक सामने पाकर परिवार की आंखें खुशी से भर आईं। वर्षों...
उत्तर प्रदेश 
12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

  उत्तर प्रदेश: कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत