कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत
हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार
कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।
राजस्थान के जनपद करौली से तीर्थनगरी सोरोंजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मैक्स पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई।
हादसे में पिकअप सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इसके अलावा वाहन में सवार सात बच्चे, आठ महिलाएं और आठ पुरुष घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
