ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। जबकि एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
अमेरिका में ब्याज दर में एक बार फिर बढ़ोतरी आने की आशंका की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद बंद हुए।
एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,711.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 138.93 अंक यानी 0.52 प्रतिशत टूट कर 26,402.42 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।
वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 150.22 अंक यानी 0.28 प्रतिशत लुढ़क कर 53,409.77 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते रहे। एफटीएसई इंडेक्स में पिछले सत्र के दौरान कोई हलचल नहीं रही, लेकिन सीएसी इंडेक्स 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,401.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 202.75 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,569.99 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।
एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।
स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,724.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,591.55 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 103 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,209 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.40 प्रतिशत लुढ़क कर 6,492.16 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 90.74 अंक यानी 1.34 प्रतिशत टूट कर 6,698.14 अंक के स्तर पर तक गिर गया है।
ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी आज जोरदार कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 612.63 अंक यानी 1.32 प्रतिशत फिसल कर 45,718.82 अंक के स्तर तक आ गया है।
इसी तरह निक्केई इंडेक्स 730.56 अंक यानी 1.10 प्रतिशत गिर कर 65,675 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 170.79 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,414 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,944.46 अंक के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
