भोपाल में आज से रिहायशी इलाकों में सीलिंग की बड़ी कार्रवाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के रिहायशी इलाकों में आवासीय भवनों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम आज सोमवार से बड़ी कार्रवाई शुरू करने जा रहा है।

निगम की टीमें पुलिस बल की मौजूदगी में चिन्हित प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई करेंगी। रविवार को संबंधित प्रतिष्ठानों पर 24 घंटे के अंतिम नोटिस चस्पा किए गए। सोमवार को शहर के छह प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई प्रस्तावित है।

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मिसरोद, हबीबगंज, रातीबड़, कोहेफिजा, गोविंदपुरा, ऐशबाग और कोलार थाना क्षेत्रों से पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

मप्र पुलिस की संवेदनशील पहल से लौटी मासूमों की मुस्कान ये खबर भी पढ़े : मप्र पुलिस की संवेदनशील पहल से लौटी मासूमों की मुस्कान

निगम ने 26 अगस्त तक रिहायशी भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े कुल 8264 नोटिस जारी किए थे। नोटिसों के परीक्षण और स्थल सत्यापन के बाद अब कार्रवाई का चरण शुरू किया जा रहा है।

निगम की कार्रवाई के तहत वार्ड-58 के गौतम नगर स्थित एक रिहायशी भवन में संचालित होटल को पहले ही सील किया जा चुका है।

अधिकारियों के मुताबिक नोटिसों की जांच और संबंधित भवनों की स्थिति का परीक्षण लगातार किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के बाद अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सख्ती
रिहायशी भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद नगर निगम की कार्रवाई तेज हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से गठित 10 सदस्यीय जांच समिति की कार्रवाई पर रोक लगाई थी। साथ ही इस मामले में हाईकोर्ट से दुकान संचालकों को मिले राहत संबंधी आदेशों को भी निरस्त किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को प्रस्तावित है। इससे पहले नगर निगम को अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इसी के मद्देनजर नोटिस, सर्वे और सीलिंग की कार्रवाई को गति दी गई है।

कारोबारियों में चिंता, वैकल्पिक जगह तलाश रहे
सीलिंग की कार्रवाई की सख्ती के बाद रिहायशी भवनों में कारोबार कर रहे दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है। अवधपुरी, अयोध्या बायपास, गौतम नगर, अशोका गार्डन और लालघाटी सहित कई क्षेत्रों में नोटिस मिलने के बाद कुछ कारोबारी व्यावसायिक क्षेत्रों में वैकल्पिक दुकानें तलाश रहे हैं।

अर्बन प्लानिंग विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों का स्पष्ट नियोजन जरूरी है। उनका तर्क है कि यदि समय पर मास्टर प्लान और लैंड यूज का प्रभावी निर्धारण होता तो रहवासियों और कारोबारियों के सामने मौजूदा स्थिति कम बनती।

रहवासी बोले- शोर, भीड़ और ट्रैफिक से बढ़ रही परेशानी
रिहायशी इलाकों के रहवासियों का कहना है कि आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने से शोर, भीड़ और ट्रैफिक जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

कई क्षेत्रों में सार्वजनिक शांति और सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। स्कूलों के आसपास बढ़ते यातायात के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी रहवासी सवाल उठा रहे हैं।

नगर निगम का कहना है कि कार्रवाई नियमों और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर की जाएगी तथा चिन्हित भवनों की स्थिति का परीक्षण करने के बाद ही सीलिंग की कार्रवाई होगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

कोलकाता। मानसून की सक्रियता के चलते आज पूरे पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

कश्मीरी गेट इलाके की घटना, नोएडा जाने के लिए बस में सवार हुई थी छात्रा
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, बोले- हमेशा शुभ और कल्याणकारी विचारों का चिंतन करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक सुभाषित शेयर किया गया। उन्होंने एक...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, बोले- हमेशा शुभ और कल्याणकारी विचारों का चिंतन करें

उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

बांदा। करीब 12 वर्षों से बिछड़े अपने भाई को अचानक सामने पाकर परिवार की आंखें खुशी से भर आईं। वर्षों...
उत्तर प्रदेश 
12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

  उत्तर प्रदेश: कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत