श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं मन को आनंदित करने वाली कथाएं मात्र नहीं, बल्कि इनमें गहन आध्यात्मिक संदेश निहित हैं।  मुख्यमंत्री ने सामाजिक समरसता, सामूहिक सहयोग और लोककल्याण की भावना को जीवन में उतारने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की अर्धरात्रि में मथुरा के कारागार में जब नंदलाला का प्राकट्य हुआ, तब असत्य और अन्याय के अंधकार के बीच सत्य और धर्म का प्रकाश प्रस्तुतित हुआ। 

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं मन को आनंदित करने वाली कथाएं मात्र नहीं, बल्कि उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश निहित हैं। माखन चोरी में सहजता और निश्चलता, गोप-गोपियों के साथ उनकी आत्मीयता में प्रेम और समरसता तथा कालिय नाग के दमन में अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश मिलता है। इस पावन अवसर पर आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (4 सितंबर, 2026) की हृदय से शुभकामनाएं। 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें बताता है कि समाज की शक्ति सामूहिक सहकारिता में निहित है। गोवर्धन पर्वत धारण कर उन्होंने प्रकृति, पशुधन और कृषि-आधारित जीवन के संरक्षण तथा सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। वृंदावन से लेकर बरसाना की राधारानी और नंदगांव की प्रेममयी स्मृतियों तक, ब्रज की धरती आज भी उस दिव्य चेतना को अपने कण-कण में संजोए हुए है। श्रीकृष्ण कुलीनता के नहीं, समरसता के प्रतीक हैं। वे समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़े रहे। वे द्वारकाधीश हैं, तो सुदामा के आत्मीय मित्र भी। सांदीपनि ऋषि के आश्रम में उन्होंने ज्ञान अर्जित किया और सुदामा के साथ उनकी मित्रता ने बताया कि सच्चे संबंध पद, प्रतिष्ठा और संपन्नता से नहीं, आत्मीयता से बनते हैं। यही समरसता, समानता और आत्मीयता आज के समाज की आवश्यकता है। 

लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण ये खबर भी पढ़े : लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

उन्होंने कहा कि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें लोककल्याणकारी शासन की मूल भावना की प्रेरणा भी देता है। अन्याय का प्रतिकार, धर्म की रक्षा, निर्बल का संरक्षण और लोकमंगल उनके जीवन-दर्शन के प्रमुख आधार रहे। आज इसी भाव के साथ हमारी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। गरीबी मुक्त उत्तर प्रदेश, प्रतिभासंपन्न निपुण युवाओं को काम, अन्नदाताओं को सहारा एवं बेटियों को बेटों के समान आगे बढ़ने का अवसर, लोककल्याण की इसी भावना को धरातल पर उतारने का प्रयास हमारी सरकार कर रही है। 

योगी ने कहा कि गीता में योगेश्वर श्रीकृष्ण ने कर्म, ज्ञान और कर्तव्य का जो मार्ग दिखाया, वह केवल किसी एक युग के लिए नहीं है। दैनिक जीवन की प्रत्येक चुनौती में इससे बड़ा मार्गदर्शन शायद ही कुछ और हो। निष्काम कर्म, सत्य के प्रति निष्ठा और लोकमंगल की भावना हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग बनाती है। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती श्रीकृष्ण की लीलाओं और संदेशों की पावन भूमि है। मथुरा, गोकुल, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना और नंदगांव हमारी सनातन सांस्कृतिक चेतना के जीवंत केंद्र हैं। आइए, इस जन्माष्टमी पर अपनी विरासत के संरक्षण, सामाजिक समरसता और विकसित एवं गौरवशाली उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें तथा श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को अपने जीवन में उतारें। 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

कोलकाता। मानसून की सक्रियता के चलते आज पूरे पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

कश्मीरी गेट इलाके की घटना, नोएडा जाने के लिए बस में सवार हुई थी छात्रा
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, बोले- हमेशा शुभ और कल्याणकारी विचारों का चिंतन करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक सुभाषित शेयर किया गया। उन्होंने एक...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, बोले- हमेशा शुभ और कल्याणकारी विचारों का चिंतन करें

उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

बांदा। करीब 12 वर्षों से बिछड़े अपने भाई को अचानक सामने पाकर परिवार की आंखें खुशी से भर आईं। वर्षों...
उत्तर प्रदेश 
12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

  उत्तर प्रदेश: कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत