राजनाथ सिंह और योगी ने लखनऊ छावनी में 101 करोड़ की 14 परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

छावनी के प्रमुख बाजारों के बदले अंग्रेजी नाम, ऊदा देवी, अहिल्याबाई होलकर और अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होंगे नए नाम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ छावनी के दिलकुशा लॉन परिसर में 101 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने छावनी क्षेत्र के प्रमुख बाजारों के अंग्रेजी नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महान विभूतियों के नाम पर रखने की घोषणा की।

राजनाथ सिंह ने कहा कि बाजारों के नाम बदलना महज औपचारिकता नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य भावी पीढ़ी को देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और विभूतियों के जीवन से प्रेरणा दिलाना है। उन्होंने बताया कि छावनी क्षेत्र के कई बाजारों का नामकरण वीरांगना ऊदा देवी, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसी महान हस्तियों के नाम पर किया गया है।

शिक्षकों को स्वजन के निधन पर मिले 15 दिन का विशेष अवकाश ये खबर भी पढ़े : शिक्षकों को स्वजन के निधन पर मिले 15 दिन का विशेष अवकाश

रक्षा मंत्री ने कहा कि छावनी में शुरू की जा रही 14 परियोजनाएं केवल विकास कार्य नहीं हैं, बल्कि इनमें बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार, स्वच्छ पेयजल, महिला सशक्तिकरण और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अब छावनी क्षेत्र के लोगों को अपने आवास में आवश्यक बदलाव और निर्माण के लिए भी अनुमति प्रदान की जा रही है।

उन्होंने लखनऊ के तेजी से हो रहे विकास का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। राजनाथ सिंह ने शहर में बेहतर जल आपूर्ति, शिक्षा, खेलकूद और बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज स्थापित है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का कद लगातार बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं था। प्रदेश में अव्यवस्था, अभाव और अराजकता का माहौल था, लेकिन अब राज्य इन परिस्थितियों से उबर चुका है और तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण के कार्य शुरू होने और उत्तर प्रदेश में पांच डिफेंस कॉरिडोर विकसित किए जाने का श्रेय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के समन्वय से लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, भारतीय रक्षा संपदा सेवा की महानिदेशक शोभा गुप्ता, मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता तथा रक्षा संपदा मध्य कमान की प्रधान निदेशक भावना सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

बीबीएयू की रेलिंग चोरी के मामले में भी था वांछित
उत्तर प्रदेश 
आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

अमृतसर। अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट करीब 18 घंटे लेट होने के...
पंजाब 
अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

लखनऊ हवाई अड्डे से बाहर भागने की फिराक में पकड़ा गया आरोपी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन के बाद अब कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जारी एक नगर पालिका परिषद...
उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

देवरिया। जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के पिंडरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल की मात्रा में अंतर मिलने के बाद जांच...