नेपाल आपदा पर चीनी विदेश मंत्री ने की बातचीत, राहत पैकेज देने की घोषणा

नेपाल आपदा पर चीन ने नेपाल के विदेश मंत्री से की बात, नकद सहायता और राहत सामग्री भेजी काठमांडू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

काठमांडू। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से फोन पर बातचीत कर नेपाल में आई भीषण आपदा पर दुख जताया। वांग यी ने बताया कि चीन ने नेपाल के लिए नकद सहायता और राहत सामग्री का विशेष पैकेज लागू किया है, जो जल्द काठमांडू पहुंचेगा। 

उन्होंने कहा कि ग्लेशियर टूटने से आया मलबा हाल के वर्षों की सबसे गंभीर सीमा-पार आपदा है, जिसमें दोनों देशों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में दोनों नेताओं की बातचीत की जानकारी साझा की।

यूएनआरडब्ल्यूए केंद्र पर इजराइली कब्जे की ईयू समेत 15 देशों ने की निंदा  ये खबर भी पढ़े : यूएनआरडब्ल्यूए केंद्र पर इजराइली कब्जे की ईयू समेत 15 देशों ने की निंदा

पोस्‍ट में ल‍िखा, ''चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से फोन पर बातचीत की। वांग यी ने कहा कि नेपाल सीमा क्षेत्र में अचानक हुए ग्लेशियर टूटने की घटना से भीषण मलबा और कीचड़ का बहाव आया, जिससे चीन और नेपाल दोनों देशों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है और कई लोग अब भी लापता हैं। हाल के वर्षों में यह दोनों देशों के बीच हुई सबसे गंभीर सीमा-पार आपदा है। राहत और बचाव कार्य की चुनौती और कठिनाई भी अभूतपूर्व है।''

उन्होंने कहा कि चीन एक ओर अपने स्तर पर आपातकालीन बचाव और राहत कार्य तेजी से चला रहा है, वहीं दूसरी ओर उसने शुरुआत से ही नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

वांग यी ने बताया क‍ि नेपाल की आपदा प्रतिक्रिया में सहायता के लिए चीन की ओर से एक विशेष सहायता पैकेज लागू किया जा रहा है। इसमें तत्काल नकद सहायता और मानवीय राहत सामग्री शामिल है। चीन की ओर से भेजी जा रही राहत सामग्री जल्द ही काठमांडू पहुंच जाएगी।

वांग यी ने कहा कि चीन और नेपाल पर्वतों और नदियों से जुड़े पड़ोसी देश हैं और दोनों का साझा भविष्य भी परस्पर जुड़ा हुआ है। इस आपदा की घड़ी में दोनों देशों को मजबूती से एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना चाहिए, मिलकर हालात का सामना करना चाहिए और एकजुट होकर इस मुश्किल समय को पार करना चाहिए। साथ ही, ठोस कदमों के जरिए हिमालय के दोनों ओर मौजूद पारंपरिक दोस्ती को और मजबूत बनाना चाहिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

अमृतसर। अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट करीब 18 घंटे लेट होने के...
पंजाब 
अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

लखनऊ हवाई अड्डे से बाहर भागने की फिराक में पकड़ा गया आरोपी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन के बाद अब कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जारी एक नगर पालिका परिषद...
उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

देवरिया। जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के पिंडरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल की मात्रा में अंतर मिलने के बाद जांच...
उत्तर प्रदेश 
   टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

नेपाल आपदा पर चीनी विदेश मंत्री ने की बातचीत, राहत पैकेज देने की घोषणा

काठमांडू। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से फोन पर बातचीत कर नेपाल में...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल आपदा पर चीनी विदेश मंत्री ने की बातचीत, राहत पैकेज देने की घोषणा

उत्तर प्रदेश

प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

लखनऊ हवाई अड्डे से बाहर भागने की फिराक में पकड़ा गया आरोपी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन के बाद अब कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जारी एक नगर पालिका परिषद...
उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

देवरिया। जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के पिंडरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल की मात्रा में अंतर मिलने के बाद जांच...
उत्तर प्रदेश 
   टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

राजनाथ सिंह और योगी ने लखनऊ छावनी में 101 करोड़ की 14 परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ छावनी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राजनाथ सिंह और योगी ने लखनऊ छावनी में 101 करोड़ की 14 परियोजनाओं का किया भूमि पूजन