प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

पीएम बोले-'ओली दराजली दोस्तलिक' ऑर्डर हमारे अटूट रिश्ते को समर्पित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। उन्हें "ओली दाराजली दोस्तलिक" ऑर्डर से देश के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने मंच से इसे दोनों देशों के बीच के अटूट रिश्ते को समर्पित किया।

राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के विकास मॉडल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मेरे मित्र और उज्बेकिस्तान के आर्थिक विकास के जनक ने इस पूरे क्षेत्र में एक रोल मॉडल के तौर पर काम करके दिखाया है। ये दो दिन की मेरी यात्रा हमेशा याद रहेगी। मेरा और डेलिगेशन का स्वागत जिस गर्मजोशी के साथ किया गया है, उससे अपनापन महसूस हो रहा था। इसके लिए मैं राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करता हूं।"

नेपाल के रसुवा में सैलाब से तबाही, 19 पुलिसकर्मी लापता ये खबर भी पढ़े : नेपाल के रसुवा में सैलाब से तबाही, 19 पुलिसकर्मी लापता

20260830215f

फिर सर्वोच्च सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा, "ओली दराजली दोस्तलिक ऑर्डर पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे भारत और उज्बेकिस्तान के बीच के अटूट रिश्ते को समर्पित करता हूं। मेरे लिए गर्व का पल है और जिस शब्द का प्रयोग राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में हमारे लिए किया 'दोस्तलिक', शायद ही हमारे देश में कोई परिवार होगा जो दोस्तलिक ना बोलता हो। इसका अर्थ मित्रता है। इस शब्द में ही दोनों देशों के केंद्र में मित्रता की भावना है और यहां उसका प्रकटीकरण हो रहा। ये सम्मान एक व्यक्ति का नहीं, 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। मैं उज्बेकिस्तान, सरकार और मित्र राष्ट्रपति जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और विनम्रता से इसे स्वीकार करता हूं। ये साझा विरासत को समर्पित है।"

इससे पहले प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के बीच भारत-उज्बेकिस्तान के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें यूरेनियम सप्लाई पर चर्चा हुई। यहां पीएम मोदी ने कहा, “हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए भी एक रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे और एक व्यवस्था बनाएंगे।"

वहीं, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने कहा, "आपके नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। आपके करीबी मित्र के तौर पर हम निश्चित रूप से इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत खुश हैं।" पीएम मोदी दो दिन के उज्बेकिस्तान दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार सुबह ताशकंद में एक योग सत्र में भी हिस्सा लिया। पीएम ने वहां मौजूद लोगों को योग करना भी सिखाया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

अमृतसर। अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट करीब 18 घंटे लेट होने के...
पंजाब 
अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

लखनऊ हवाई अड्डे से बाहर भागने की फिराक में पकड़ा गया आरोपी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन के बाद अब कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जारी एक नगर पालिका परिषद...
उत्तर प्रदेश 
  मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

देवरिया। जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के पिंडरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल की मात्रा में अंतर मिलने के बाद जांच...
उत्तर प्रदेश 
   टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

नेपाल आपदा पर चीनी विदेश मंत्री ने की बातचीत, राहत पैकेज देने की घोषणा

काठमांडू। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से फोन पर बातचीत कर नेपाल में...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल आपदा पर चीनी विदेश मंत्री ने की बातचीत, राहत पैकेज देने की घोषणा

उत्तर प्रदेश

प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

लखनऊ हवाई अड्डे से बाहर भागने की फिराक में पकड़ा गया आरोपी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन के बाद अब कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जारी एक नगर पालिका परिषद...
उत्तर प्रदेश 
  मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

देवरिया। जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के पिंडरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल की मात्रा में अंतर मिलने के बाद जांच...
उत्तर प्रदेश 
   टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

राजनाथ सिंह और योगी ने लखनऊ छावनी में 101 करोड़ की 14 परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ छावनी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राजनाथ सिंह और योगी ने लखनऊ छावनी में 101 करोड़ की 14 परियोजनाओं का किया भूमि पूजन