भारत-उज्बेकिस्तान के रिश्ते अब 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी'पर: मोदी

भारत-उज्बेकिस्तान रिश्तों हुए मजबूत, व्यापक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों को अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया है। उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान ‘ओली दराजली दोस्तलिक’ ऑर्डर से सम्मानित किए जाने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा, "आपके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत के प्रति आपकी मित्रता की भावना की बदौलत हमारे संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। हमारे रिश्ते नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहे हैं और इसी का परिणाम है कि अब हमारे संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया है।"

नेपाल बाढ़: 5 जिलों के 15 स्थानीय निकाय आपदा संकटग्रस्त घोषित ये खबर भी पढ़े : नेपाल बाढ़: 5 जिलों के 15 स्थानीय निकाय आपदा संकटग्रस्त घोषित

प्रधानमंत्री मोदी ने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सदियों पुरानी दोस्ती और साझा विरासत को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।

उन्होंने कहा, "उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान पाकर मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है। आपने ‘दोस्तलिक’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे भारत के लोग भी बहुत अच्छी तरह परिचित हैं। हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा जहां ‘दोस्त’ शब्द दिन में कई बार इस्तेमाल न होता हो। और आज आपने सचमुच ‘दोस्तलिक’ की भावना को जीवंत कर दिया है। ‘दोस्तलिक’ का मतलब है दोस्ती। यही शब्द भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों की असली भावना को सबसे बेहतर तरीके से बयान करता है।"

उन्होंने कहा, "यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं है, बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। मैं अपने सभी देशवासियों की ओर से उज्बेकिस्तान की जनता, यहां की सरकार और मेरे मित्र, माननीय राष्ट्रपति का दिल से धन्यवाद करता हूं। मैं इस सम्मान को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं और इसे हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती और साझा विरासत को समर्पित करता हूं।" उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान के लिए यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत, उज्बेकिस्तान के साथ अपनी मित्रता को हमेशा मजबूत बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान मिलकर ग्लोबल साउथ की एकजुट आवाज बनेंगे।

उन्होंने कहा, "कोई भी सम्मान, सम्मान और गर्व तो देता ही है, लेकिन उसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। आज यह सम्मान स्वीकार करते हुए मैं उस जिम्मेदारी को गहराई से महसूस कर रहा हूं। उज्बेकिस्तान की इस ऐतिहासिक धरती से मैं यहां के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारत अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटेगा और इस दोस्ती को हमेशा मजबूती से निभाएगा।"

उन्होंने कहा, "हमारे दोनों देश पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ग्लोबल साउथ की एकजुट आवाज बनेंगे। हम ग्लोबल साउथ के लोगों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और पूरी मानवता के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।"

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

बीबीएयू की रेलिंग चोरी के मामले में भी था वांछित
उत्तर प्रदेश 
आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

अमृतसर। अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट करीब 18 घंटे लेट होने के...
पंजाब 
अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

लखनऊ हवाई अड्डे से बाहर भागने की फिराक में पकड़ा गया आरोपी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन के बाद अब कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जारी एक नगर पालिका परिषद...
उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

देवरिया। जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के पिंडरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल की मात्रा में अंतर मिलने के बाद जांच...