टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

चालक-खलासी पर मुकदमा

Published By prem tripathi
On
prem tripathi Picture

देवरिया। जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के पिंडरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल की मात्रा में अंतर मिलने के बाद जांच में टैंकर से तेल चोरी करने के खेल का खुलासा हुआ। पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर पुलिस और बैतालपुर डिपो के सेल्स अफसरों ने जांच की तो टैंकर के कंटेनर में चोरी की नीयत से बनाए गए कथित हौज से करीब 210 लीटर डीजल बरामद हुआ। मामले में चालक और उसके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को थाना रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम पिंडरा स्थित श्री मार्कंडेय जी किसान सेवा केंद्र के संचालक उपेंद्रनाथ सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत में पेट्रोल पंप पर डीजल लेकर पहुंचे टैंकर संख्या यू पी 52 सी टी 0543 की तेल मात्रा में गड़बड़ी की आशंका जताई गई।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की दीदियों ने बाँधी डीएम  विधायक व महापौर की कलाईयों में राखी ये खबर भी पढ़े : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की दीदियों ने बाँधी डीएम  विधायक व महापौर की कलाईयों में राखी

शिकायत के बाद रुद्रपुर पुलिस और बैतालपुर डिपो के सेल्स अफसर मौके पर पहुंचे और टैंकर की जांच की। जांच के दौरान टैंकर के कंटेनर में चोरी के लिए बनाए गए कथित हौज से करीब 210 लीटर डीजल बरामद हुआ।

पुलिस की जांच में टैंकर चालक अमरेन्द्र प्रताप राव, निवासी वृंदावन, थाना तरकुलवा और उसके सहयोगी विवेक सिंह, निवासी बरवा, थाना तरकुलवा की भूमिका सामने आने की बात कही गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों बैतालपुर डिपो से पेट्रोल पंपों तक डीजल पहुंचाने का काम करते थे। डिपो से लोड की गई और पेट्रोल पंप पर उतारी गई डीजल की मात्रा में अंतर सामने आने पर जांच आगे बढ़ी।

पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर के आधार पर थाना रुद्रपुर में दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि टैंकर से चोरी का डीजल बरामद किया गया है और प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

prem tripathi Picture

दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।

नवीनतम

आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

बीबीएयू की रेलिंग चोरी के मामले में भी था वांछित
उत्तर प्रदेश 
आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

अमृतसर। अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट करीब 18 घंटे लेट होने के...
पंजाब 
अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

लखनऊ हवाई अड्डे से बाहर भागने की फिराक में पकड़ा गया आरोपी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन के बाद अब कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जारी एक नगर पालिका परिषद...
उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

देवरिया। जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के पिंडरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल की मात्रा में अंतर मिलने के बाद जांच...