प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की दीदियों ने बाँधी डीएम विधायक व महापौर की कलाईयों में राखी
फिरोजाबाद, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका सरिता दीदी के सानिध्य में जिलाधिकारी सदर विधायक व महापौर की कलाइयों में रक्षा सूत्र बांधकर आध्यात्मिक सन्देश साहित्य दिया
बहन भाई के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहिन सरिता दीदी और ख़ुशी बहन नें कार्यालयों में जाकर जिला अधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ,सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर के मस्तक पर चंदन का तिलक लगाया और प्रसाद खिलाकर मुंह मीठा कराया। और पढ़ने के लिए राखी का आध्यात्मिक सन्देश , ज्ञानवर्धक साहित्य दिया।
इसके अलावा उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य , एडीएम, एसडीएम सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीएमओ, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण सहित जिला उद्योग अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी,और अन्य अधिकारियों की भी कलाई पर राखी बाँधी और तिलक लगाकर प्रसाद ग्रहण कराया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
