रक्षाबंधन पर सजा कटरा का बाजार, मिठाई और राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़

संवाददाता/नितिन गुप्ता

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जैसे-जैसे नजदीक आया, वैसे-वैसे मीरानपुर कटरा का बाजार भी त्योहार के रंग में रंगता नजर आया। रक्षाबंधन से एक दिन पहले जलालाबाद रोड पर राखी और मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। नगर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचे और त्योहार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जलालाबाद रोड पर जगह-जगह सजी राखियों की रंग-बिरंगी दुकानें लोगों को आकर्षित करती रहीं। बहनों ने भाइयों की पसंद की राखियां खरीदीं तो भाइयों और परिवार के लोगों ने मिठाई की दुकानों पर अपनी पसंद की मिठाइयां खरीदीं। तस्वीरों में भी बाजार की रौनक और दुकानों पर उमड़ी भीड़ साफ नजर आ रही है। मिठाई विक्रेता सुनील, पंकज, अनमोल, लालता प्रसाद, शिवम, नन्हेंलाल, रिंकू सक्सेना ,आरिफ गैस बाले,और राजकुमार ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर इस बार बाजार में अच्छा उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह से ही ग्राहक मिठाई और राखी खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।

भाई की कलाई पर सजी बहन के प्रेम की राखी

हिन्दी को सर्वोत्तम स्थान मिलेगा: दिनेश शर्मा ये खबर भी पढ़े : हिन्दी को सर्वोत्तम स्थान मिलेगा: दिनेश शर्मा

रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जीवनभर साथ निभाने के संकल्प का पर्व है। एक मिठाई विक्रेता ने कहा, “रक्षाबंधन ऐसा पर्व है, जिसमें बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है। भाई भी बहन के सिर पर हाथ रखकर हर सुख-दुख में उसके साथ खड़े रहने का वचन देता है। यही इस पर्व की सबसे खूबसूरत परंपरा है।”

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस

रक्षाबंधन पर बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए तेजतर्रार थाना प्रभारी अवधेश कुमार सेंगर के नेतृत्व में कटरा पुलिस फोर्स भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। पुलिस की सक्रियता के चलते बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिला और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखने का प्रयास किया गया। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कटरा बाजार में उमड़ी भीड़ ने साफ कर दिया कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह त्योहार लोगों के दिलों में आज भी उतना ही खास और भावनाओं से भरा हुआ है।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर का पांचवां स्थापना दिवस समारोह,आर्थिक समृद्धि में सहायक हो सकता युवाओं को मिल रहा अवसर 
युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

लालगंज, प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पर्व पर बडी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना...
मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

विधायक निधि से जीडीए ने कराया है कल्याण मंडपम का निर्माण,मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की 140 और जीडीए...
सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के महान पर्व पर महानगर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का खूबसूरत संदेश देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार

गढ़िया रंगीन में खाद्य सुरक्षा विभाग-पुलिस की संयुक्त छापेमारी; घर से पामोलीन, सोयाबीन तेल, मिल्क पाउडर, कास्टिक और अज्ञात रसायन...
उत्तर प्रदेश 
गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार