कानपुर में दर्दनाक हादसा: सात घंटे बाद बोरवेल से निकली 16 वर्षीय यशी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

रक्षाबंधन के दिन आंगन की जमीन धंसने से बोरवेल में गिरी थी किशोरी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

NDRF-SDRF समेत करीब 60 जवानों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

कानपुर।  उप्र के जनपद कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरवामीर गांव में शुक्रवार सुबह आंगन की जमीन धंसने से बोरवेल में गिरी यशी सविता (16 ) को करीब सात घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद बाहर निकाल लिया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अचेत हालत में बाहर निकाली गई यशी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रक्षाबंधन के दिन सुबह करीब 6:40 बजे यशी नहाने के बाद बाथरूम से बाहर निकली थी। आंगन की ओर बढ़ते ही अचानक जमीन धंस गई और वह नीचे बोरवेल में चली गई। घटना देखकर बड़ी बहन ने परिवार को जानकारी दी। परिजनों ने रस्सी डालकर उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान मिट्टी और धंसने से वह और नीचे चली गई और दिखाई देना बंद हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी रेस्क्यू अभियान में जुट गईं। बोरवेल में सीधे उतरना जोखिम भरा होने के कारण बचाव दल ने उसके समानांतर खुदाई शुरू की। करीब 60 जवानों ने कई घंटे तक अभियान चलाया।

250 रोबोटिक सर्जरी का केजीएमयू ने बनाया रिकॉर्ड ये खबर भी पढ़े : 250 रोबोटिक सर्जरी का केजीएमयू ने बनाया रिकॉर्ड

शुरुआत में जेसीबी से खुदाई की गई लेकिन मिट्टी धंसने के खतरे को देखते हुए पोकलैंड मशीन मंगाई गई। करीब 24 फीट तक खुदाई के बाद रेस्क्यू टीम यशी तक पहुंच सकी। उसे बाहर निकालने के बाद तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों के मुताबिक करीब तीन साल पहले घर के अंदर बोरिंग कराई गई थी लेकिन पानी नहीं मिलने के कारण उसे बंद कर दूसरी जगह बोरिंग कराई गई थी। पुरानी बोरिंग के ऊपर फर्श बना दिया गया था। आशंका है कि लगातार बारिश के कारण जमीन कमजोर हुई और आंगन का हिस्सा अचानक धंस गया।

यशी चार बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसके पिता विनोद मेहनत-मजदूरी करते हैं। बेटी की मौत के बाद मां रेखा देवी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी मातम पसरा रहा।सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि करीब सात घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद बालिका को बाहर निकाला गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चितवन के नारायणी नदी से मिले 233 शवों में सिर्फ चार की पहचान

काठमांडू। चितवन स्थित नारायणी नदी में मिले 233 शवों में अब तक केवल चार लोगों की पहचान हो सकी है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
चितवन के नारायणी नदी से मिले 233 शवों में सिर्फ चार की पहचान

ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में हुआ जलसा, मुफ्ती राहिल ने लोगों को खिताब किया 

शाहजहांपुर। नगर में ककरा स्थित मोहल्ला मामूडी में ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में महफिल-ए-मीलाद का आयोजन किया गया। जिसमें अल्लाह...
ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में हुआ जलसा, मुफ्ती राहिल ने लोगों को खिताब किया 

युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर का पांचवां स्थापना दिवस समारोह,आर्थिक समृद्धि में सहायक हो सकता युवाओं को मिल रहा अवसर 
युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

लालगंज, प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पर्व पर बडी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना...
मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

विधायक निधि से जीडीए ने कराया है कल्याण मंडपम का निर्माण,मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की 140 और जीडीए...
सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के महान पर्व पर महानगर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का खूबसूरत संदेश देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार

गढ़िया रंगीन में खाद्य सुरक्षा विभाग-पुलिस की संयुक्त छापेमारी; घर से पामोलीन, सोयाबीन तेल, मिल्क पाउडर, कास्टिक और अज्ञात रसायन...
उत्तर प्रदेश 
गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार