चितवन के नारायणी नदी से मिले 233 शवों में सिर्फ चार की पहचान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। चितवन स्थित नारायणी नदी में मिले 233 शवों में अब तक केवल चार लोगों की पहचान हो सकी है।

जिला पुलिस कार्यालय चितवन के प्रमुख एसपी रामेश्वर पौडेल ने बताया कि पहचान किए गए चार शवों में से तीन शव उनके परिजनों ने ले लिए हैं। वहीं, एक शव की पहचान होने के बावजूद परिजन विदेश में होने के कारण अभी तक शव नहीं ले पाए हैं।

बेत्रावती पुलिस चौकी के पुलिस सहायक निरीक्षक (एएसआई) रामकाजी पौडेल का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। नारायणी नदी में मिले शव की पहचान होने के बाद परिवार ने शव को लेकर देवघाट में अंतिम संस्कार किया।

बेत्रावती पुलिस चौकी में कुल 10 पुलिसकर्मी कार्यरत थे। बाढ़ आने के बाद इनमें से नौ पुलिसकर्मी सुरक्षित निकलने में सफल रहे, लेकिन पौडेल लापता हो गए थे।

इसी तरह बांके के कविराज चौधरी का शव भी चितवन में मिला है। उनके परिजनों ने शुक्रवार को शव प्राप्त कर लिया। मकवानपुर के रमेश मगर और रसुवा के भुवन थापा मगर के शव भी चितवन में मिले हैं।

रमेश के परिवार ने शव ले लिया है, जबकि विदेश में रह रहे भुवन के परिजनों के शनिवार को नेपाल लौटने की तैयारी है।

चितवन में अब बचे 230 शवों में से 77 शव अस्पताल के बाहर रखे गए हैं। एसपी पौडेल के अनुसार, इन शवों को उद्योग वाणिज्य संघ के परिसर में रखा गया है।

उन्होंने बताया, “अस्पताल में जगह नहीं होने के कारण 77 शव वाणिज्य संघ में रखे गए हैं। वहां बर्फ के साथ शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है।”

चितवन में अब तक 62 हाथ, पैर और पंजे भी मिले हैं। इन्हें भी उद्योग वाणिज्य संघ के परिसर में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार, भरतपुर अस्पताल में 158 शव रखे गए हैं। बाकी शव नारायणी अस्पताल, नेशनल सिटी अस्पताल और सामुदायिक अस्पताल में रखे गए हैं।

बुधवार सुबह रसुवा में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 579 पहुंच गई है। बाढ़ के बाद सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।

अमेरिका के कनाडा पर 50% टैरिफ लगाने पर बोले पीएम मार्क  ये खबर भी पढ़े : अमेरिका के कनाडा पर 50% टैरिफ लगाने पर बोले पीएम मार्क 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नेपाल त्रासदी : 469 लोगों की मौत और 2381 लापता, तबाही का खतरा बरकरार

काठमांडू। नेपाल में विनाशकारी भोटेकोशी बाढ़ के बाद तबाही का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह तक आठ जिलों...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल त्रासदी : 469 लोगों की मौत और 2381 लापता, तबाही का खतरा बरकरार

नेपाल की तबाही पर चीन का दावा, ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़

काठमांडू। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा है कि नेपाल में आई मौजूदा आपदा का कारण...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल की तबाही पर चीन का दावा, ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़

मीरजापुर: प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बहरामगंज मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर घरेलू बिजली का प्लग लगाना एक अधेड़ के लिए जानलेवा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

चितवन के नारायणी नदी से मिले 233 शवों में सिर्फ चार की पहचान

काठमांडू। चितवन स्थित नारायणी नदी में मिले 233 शवों में अब तक केवल चार लोगों की पहचान हो सकी है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
चितवन के नारायणी नदी से मिले 233 शवों में सिर्फ चार की पहचान

ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में हुआ जलसा, मुफ्ती राहिल ने लोगों को खिताब किया 

शाहजहांपुर। नगर में ककरा स्थित मोहल्ला मामूडी में ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में महफिल-ए-मीलाद का आयोजन किया गया। जिसमें अल्लाह...
ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में हुआ जलसा, मुफ्ती राहिल ने लोगों को खिताब किया 

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर: प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बहरामगंज मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर घरेलू बिजली का प्लग लगाना एक अधेड़ के लिए जानलेवा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के महान पर्व पर महानगर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का खूबसूरत संदेश देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी