भोटेकोशी बाढ़ में 123 लोग सुरक्षित निकाले, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा कि भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं सहायता सामग्री तेजी से पहुंचाई जा रही है।

प्रधानमंत्री शाह के अनुसार, आज सुबह 6:30 बजे से ही प्रभावित क्षेत्रों में बचाव के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानें शुरू कर दी गई थीं। सुबह से अब तक 15 से अधिक उड़ानें हो चुकी हैं, जबकि अतिरिक्त हेलीकॉप्टरों को भी उड़ान के लिए तैयार रखा गया है।

प्रधानमंत्री शाह ने बताया कि नेपाली सेना द्वारा आज सुबह चलाए गए बचाव अभियान के तहत रसुवा के टिमुरे से 116 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

इनमें 95 नेपाली और 21 भारतीय नागरिक शामिल हैं। इसी अभियान के दौरान एक सुरंग में फंसे 7 नेपाली नागरिकों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में जनरेटर, पोर्टेबल मोबाइल टावर, चिकित्सा सामग्री, टेंट तथा लोहे और पत्थर काटने वाली मशीनें पहुंचाई जा रही हैं।

बलोचिस्तान की कोयला खदान में जहरीली गैस से 2  खनिकों की मौत ये खबर भी पढ़े : बलोचिस्तान की कोयला खदान में जहरीली गैस से 2 खनिकों की मौत

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और मोबाइल फोन चार्जिंग की अस्थायी व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी।

प्रधानमंत्री शाह ने बताया कि नुवाकोट में अस्थायी शिविर तैयार कर लिया गया है, जहां भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि ड्रोन सर्वे के जरिए प्रभावित सभी क्षेत्रों की जानकारी जुटाने का काम अंतिम चरण में है। हेलीकॉप्टर से लोगों को निकालते समय गंभीर रूप से बीमार, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में कोई बदलाव नहीं, सपाट स्तर पर सोना और चांदी

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना और चांदी दोनों चमकीली...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में कोई बदलाव नहीं, सपाट स्तर पर सोना और चांदी

नेपाल बाढ़ त्रासदी पर वीएचपी ने जताया दुख, मदद की घोषणा

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) ने नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों में आई विनाशकारी बाढ़ पर गहरा दुख व्यक्त...
राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ त्रासदी पर वीएचपी ने जताया दुख, मदद की घोषणा

पद को लेकर विवाद में खूनी खेल, उज्जैन में दो की हत्या

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के कानीपुरा स्थित लक्की दरबार ढाबे पर बुधवार देर रात करणी सेना से जुड़े...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
पद को लेकर विवाद में खूनी खेल, उज्जैन में दो की हत्या

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

भोटेकोशी बाढ़ में 123 लोग सुरक्षित निकाले, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा कि भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं सहायता सामग्री तेजी...
अंतर्राष्ट्रीय 
भोटेकोशी बाढ़ में 123 लोग सुरक्षित निकाले, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल