ग्लोबल मार्केट में मिलेजुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। पूरे सत्र के कारोबार के बाद वॉल स्ट्रीट के सूचकांक सपाट स्तर पर मामूली कमजोरी के साथ बंद हुए।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7 अरब पहुंचा ये खबर भी पढ़े : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7 अरब पहुंचा

एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.02 प्रतिशत फिसल कर 7,675.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.08 प्रतिशत लुढ़क कर 26,130.20 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 173.35 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,637.23 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 10,878.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,462.39 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,285.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।

गिफ्ट निफ्टी 0.25 प्रतिशत टूट कर 24,334 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.72 प्रतिशत लुढ़क कर 5,680.92 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 113.97 अंक यानी 0.45 प्रतिशत फिसल कर 25,539 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 122.84 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 66,385 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,441.16 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 104.58 अंक यानी 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,912.79 अंक के स्तर पर आ गया है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी आज अच्छी मजबूती नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 385.55 अंक यानी 0.83 प्रतिशत उछल कर 46,218.17 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.60 प्रतिशत की उछाल के साथ 3,935.99 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,611.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पद को लेकर विवाद में खूनी खेल, उज्जैन में दो की हत्या

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के कानीपुरा स्थित लक्की दरबार ढाबे पर बुधवार देर रात करणी सेना से जुड़े...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
पद को लेकर विवाद में खूनी खेल, उज्जैन में दो की हत्या

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

भोटेकोशी बाढ़ में 123 लोग सुरक्षित निकाले, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा कि भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं सहायता सामग्री तेजी...
अंतर्राष्ट्रीय 
भोटेकोशी बाढ़ में 123 लोग सुरक्षित निकाले, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

सीएम साय आज जशपुर दौरे पर, विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न...
छत्तीसगढ़ 
सीएम साय आज जशपुर दौरे पर, विकास कार्यों की देंगे सौगात

काराबाओ कप में टॉप टीमों की भिड़ंत, कई बड़े मुकाबले तय

लंदन। काराबाओ कप 2026-27 के तीसरे दौर में लिवरपूल का सामना टोटेनहम हॉटस्पर से होगा। वहीं मैनचेस्टर यूनाइटेड की भिड़ंत...
खेल 
काराबाओ कप में टॉप टीमों की भिड़ंत, कई बड़े मुकाबले तय

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल