सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।

दूसरी ओर चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 820 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।

अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे जाएंगे:वित्त राज्य मंत्री ये खबर भी पढ़े : अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे जाएंगे:वित्त राज्य मंत्री

कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,63,980 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,63,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,64,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,63,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,63,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,50,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,50,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,63,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जमशेदपुर में युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

पूर्वी सिंहभूम। पुलिस ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर स्थित साहू होटल के पास से मंगलवार सुबह एक युवक का...
झारखंड 
जमशेदपुर में युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

आगर मालवा में ट्रक से भिड़ी अर्टिगा, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम रामाखेड़ी के...
मध्य प्रदेश 
आगर मालवा में ट्रक से भिड़ी अर्टिगा, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

बालगृह में बीमार युवक की मौत, परिजनों का अब तक पता नहीं

सीवान। सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड के भैंसाखाल स्थित बालगृह में मंगलवार की सुबह एक 24 वर्षीय युवक की मौत...
बिहार 
बालगृह में बीमार युवक की मौत, परिजनों का अब तक पता नहीं

राजस्थान में फिर सक्रिय मानसून, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में कमजोर पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को प्रदेश के 17 जिलों...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय मानसून, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित

प्रयागराज। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रयागराज में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कार्य किया...
उत्तर प्रदेश 
पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित