अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे जाएंगे:वित्त राज्य मंत्री

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली: भारत सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे जाएंगे। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी है।

पंकज चौधरी ने क्या बताया?
पंकज चौधरी ने बताया कि रिजर्व बैंक ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दस और बीस रुपए के प्लास्टिक के नोट छापने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया है। इस खबर को रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी कन्फर्म किया है।

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी.... ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

पता चला है कि सरकार ने फिलहाल प्लास्टिक के सौ करोड़ 10 के नोट और सौ करोड़ 20 के नोट प्रिंट करने की मंजूरी दी है। इसके लिए टेंडर भी जारी हो गया है। 18 अगस्त तक टेंडर भरा जा सकेगा लेकिन प्लास्टिक के नोट कब तक सर्कुलेशन में आएंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

पुराने नोटों का क्या होगा?
सरकार ने ये भी साफ किया है कि फिलहाल दस और बीस के जो कागज के नोट चलन में हैं, वो मार्केट में चलते रहेंगे। उन्हें वापस नहीं लिया जाएगा लेकिन अगर प्लास्टिक की करेंसी का एक्सपेरीमेंट सक्सेसफुल रहता है तो धीरे धीरे कागज की बजाए प्लास्टिक की करेंसी का चलन बढ़ाया जाएगा।


कहां-कहां प्लास्टिक के नोट चलन में हैं?
ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलेंड, कनाडा, रोमानिया, वियतनाम, ब्रुनोई, मालदीव, त्रिनाद एंड टोबैगो जैसे करीब दो दर्जन देशों में फिलहाल प्लास्टिक के नोट चलन में हैं। ऑस्ट्रेलिया में तो 1990 से प्लास्टिक करेंसी का इस्तेमाल हो रहा है।

प्लास्टिक की करेंसी के कई फायदे हैं। प्लास्टिक के नोट ड्यूरेबिल होते हैं। न गंदे होते हैं, न कटते फटते हैं। छपाई का खर्चा बचता है। नकली करेंसी की गुंजाइश खत्म हो जाती है और कागज की बचत भी होती है। जो पर्यावरण के लिए अच्छा भी है।

हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि जल्द ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट आएंगे! RBI के प्रस्ताव को सरकार की हरी झंडी मिली थी। RBI के अनुसार, दुनिया के कई देशों में हुए अध्ययनों से पता चला है कि पॉलिमर नोट सामान्य कागज के नोटों की तुलना में कहीं ज्यादा टिकाऊ होते हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

एफसीआरए  बिल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

नई दिल्ली: एफसीआरए  बिल को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार FCRA बिल को...
राष्ट्रीय 
एफसीआरए  बिल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

'मिर्जापुर: द मूवी बबलू-मुन्ना भैया की वापसी ने जीता दिल

'मिर्जापुर: द मूवी' में फ्रैंचाइजी के कई जाने-पहचाने किरदार वापस आ रहे हैं। साथ ही नए चेहरे भी नजर आने...
मनोरंजन 
'मिर्जापुर: द मूवी बबलू-मुन्ना भैया की वापसी ने जीता दिल

युवाओं को रोजगार देने का प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान 

बांकीपुर: जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर  अपने विधानसभा क्षेत्र में गए और लोगों से...
शिक्षा-रोजगार 
युवाओं को रोजगार देने का प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान 

अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे जाएंगे:वित्त राज्य मंत्री

नई दिल्ली: भारत सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे...
कारोबार 
अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे जाएंगे:वित्त राज्य मंत्री

 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले

नई दिल्ली : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने नई दिल्ली में भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20...
खेल 
 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक