13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने नई दिल्ली में भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तारीखों की पुष्टि कर दी है।  एक बयान में ACB ने बताया कि ये मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। बोर्ड ने यह भी साफ किया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी इन तारीखों पर अपनी सहमति दे दी है।


भारत का अफगानिस्तान दौरा 13 सितंबर से होगा शुरू
क्रिकबज के पास उपलब्ध पत्र के अनुसार अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के सीईओ नसीब खान ने अपने व्यावसायिक सहयोगियों को लिखा है कि भारत का अफगानिस्तान दौरा 2026 13 सितंबर से 17 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पुष्टि की है कि इन तारीखों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की भी सहमति मिल चुकी है और इन मैचों के लिए वेन्यू भी तय कर लिए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था और इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी।

डीपीएल सीजन-3: पुरानी दिल्ली 6 की कमान अनुज रावत के हाथ, 31 जुलाई से खिताब की चुनौती ये खबर भी पढ़े : डीपीएल सीजन-3: पुरानी दिल्ली 6 की कमान अनुज रावत के हाथ, 31 जुलाई से खिताब की चुनौती

भारत का बांग्लादेश दौरा हो सकता है रद्द
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से अब ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा अब लगभग नामुमकिन लग रहा है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) 1 से 13 सितंबर के दौरान 6 मैच कराना चाहता था, लेकिन अफगानिस्तान सीरीज का एक मैच इसी समय के बीच पड़ रहा है। अब मैचों में सिर्फ तीन हफ्ते का समय बचा है, इसलिए जब तक सरकार की तरफ से कोई अचानक बड़ा फैसला न आ जाए तब तक इस दौरे को रद्द ही मान लेना चाहिए।

अफगानिस्तान बोर्ड ने बीसीसीआई को लिखा लेटर
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने आगे कहा कि हालांकि अभी अधिकारियों की तरफ से इस सीरीज की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन बोर्ड 'भारत का अफगानिस्तान दौरा 2026' की तारीखों और स्टेडियम की पक्की जानकारी देने के लिए यह चिट्ठी भेज रहा है। इसके साथ ही, मैचों के टेलीकास्ट और मीडिया राइट्स वाली कंपनियां अब इस शेड्यूल को ध्यान में रखकर अपनी आगे की तैयारी, ब्रॉडकास्टिंग के इंतजाम, प्रमोशन और बाकी सारी चीजों की प्लानिंग शुरू कर सकती हैं।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 13 सितंबर
दूसरा टी20: 15 सितंबर
तीसरा टी20: 17 सितंबर

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

एफसीआरए  बिल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

नई दिल्ली: एफसीआरए  बिल को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार FCRA बिल को...
राष्ट्रीय 
एफसीआरए  बिल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

'मिर्जापुर: द मूवी बबलू-मुन्ना भैया की वापसी ने जीता दिल

'मिर्जापुर: द मूवी' में फ्रैंचाइजी के कई जाने-पहचाने किरदार वापस आ रहे हैं। साथ ही नए चेहरे भी नजर आने...
मनोरंजन 
'मिर्जापुर: द मूवी बबलू-मुन्ना भैया की वापसी ने जीता दिल

युवाओं को रोजगार देने का प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान 

बांकीपुर: जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर  अपने विधानसभा क्षेत्र में गए और लोगों से...
शिक्षा-रोजगार 
युवाओं को रोजगार देने का प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान 

अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे जाएंगे:वित्त राज्य मंत्री

नई दिल्ली: भारत सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे...
कारोबार 
अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे जाएंगे:वित्त राज्य मंत्री

 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले

नई दिल्ली : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने नई दिल्ली में भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20...
खेल 
 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक