शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू
मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैकी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय एक आठ वर्षीय बालक घर के कुएं के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया।
हादसे में बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे कुएं से बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में भी मातम का माहौल है। घटना की जानकारी जब बालक के स्कूल प्रबंधन को मिली तो विद्यालय में शोक का माहौल छा गया।
बालक की स्मृति में स्कूल में शोक सभा आयोजित की गई। इसके बाद विद्यालय की छुट्टी कर दी गई। मासूम की मौत से उसके सहपाठी और शिक्षक भी गमगीन हैं।
पुलिस के अनुसार, मृत बालक की पहचान शिवम उर्फ शुभम नायक (8), पिता नीलमणि नायक, निवासी ग्राम मैकी, थाना सोहागपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि बालक घर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान वह कुएं के पास चला गया और अचानक उसमें गिर गया।
कुछ देर बाद परिजनों को बालक के कुएं में गिरने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल उसे कुएं से बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल लेकर पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने बालक की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने की सूचना मिलते ही परिजन बेसुध हो गए। घटना की जानकारी गांव में पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
घटना की सूचना मिलने पर सोहागपुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। मासूम की अचानक हुई मौत से परिवार के साथ पूरे गांव और स्कूल में शोक का माहौल बना हुआ है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
