युवाओं को रोजगार देने का प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बांकीपुर: जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर  अपने विधानसभा क्षेत्र में गए और लोगों से मिले, उनकी समस्याओं को जाना और अपनी बातें भी रखी। इस दौरान युवाओं को रोजगार देने पर प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया। आभार सभा में PK ने कहा कि बहुत लोगों को लग रहा था कि जीत कर ये 4-5 दिनों से कहां घूम रहे थे? मैं उन्हीं का काम कर रहा था। आपका बच्चा पढ़ा है, तो उसका बायोडाटा मेरे ऑफिस में दीजिए, कम से कम 10 हजार बच्चों को यहां से नौकरी लगाने की व्यवस्था तुरंत करेंगे। बिहार के किसी विधानसभा क्षेत्र से अगर सबसे ज्यादा किसी को नौकरी मिलेगी, तो बांकीपुर के लोगों को ही मिलेगी, ये आप लिखकर रखिए। देशभर में जितना भी हमारा संबंध है, उन सबसे मैंने कहा है कि बिहार के लोगों को नौकरी दीजिए। वहीं, जब जन सुराज की व्यवस्था बिहार में बनेगी, तो यकीन मानिए आपके बच्चों को बाहर भी कमाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

आप तीन महीने का समय दीजिए: PK
यारपुर राजपूताना गोपाल शरण सिंह पथ में प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार लोगों की ऐसी आशा है कि प्रशांत किशोर जीतकर आए हैं, तो हमारा जीवन बदलेगा। लोगों का जीवन तभी बदलेगा तब पढ़ाई-रोजगार होगा। आप तीन महीने का समय दीजिए, यहां राशन कार्ड बनाने के लिए कोई 1 रुपये घूस नहीं ले सकता है। जिसका भी राशन कार्ड है, उसे 5 किलो अनाज मिलेगा, 4 किलो नहीं मिलेगा। 60 वर्ष से अधिक जिनका उम्र है, जिन्हें 1100 रुपये पेंशन नहीं मिल रहा, वे मेरे कार्यालय में आवेदन दें, हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें निश्चित तौर पर पैसे मिले। 5 किलो अनाज और 1100 रुपये पेंशन के लिए चिंता की जरूरत नहीं है, 3 महीने में इसे सुधार कर दिखाएंगे।

आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती ये खबर भी पढ़े : आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती


सम्राट चौधरी का हटना तो तय है: प्रशांत किशोर 
PK ने कहा कि हमने आपसे इस बात पर भी वोट मांगा था, यदि आप हमें वोट देंगे, तो यहां सम्राट चौधरी का नेतृत्व बदल जाएगा, सम्राट चौधरी जब बदलेंगे, तब बदलेंगे, लेकिन आप देख रहे होंगे कि उनके कामकाज का तरीका बदल गया है। जबसे बांकीपुर का रिजल्ट आया है बिहार में एनकाउंटर की बात नहीं हो रही, रोज पढ़ाई-रोजगार की बात हो रही है। ये आपके वोट की ताकत है। भरत तिवारी के नाम पर इतनी राजनीति हुई, कल ही खबर आई है कि जिन्होंने गोली चलाई उनमें 11 लोगों पर FIR हो गई। ये आपके वोट ने किया। जनता जग गई तो वो भी पढ़ाई-रोजगार की बात कर रहे हैं। कर पाएं या नहीं ये अलग बात है। हमने कहा था अगर आप बीजेपी को हराइएगा तो बिहार का मुख्यमंत्री पढ़ाई-रोजगार की बात करेंगे, वहीं उनका हटना तो तय है, आज हटें या 6 महीने के बाद।


"एक साल में सरकारी स्कूल नहीं सुधरे तो..."
उन्होंने आगे कहा कि साल भर के अंदर या तो सरकारी विद्यालय बहुत अच्छा हो जाएगा या यदि अच्छा नहीं हुआ तो सालभर के बाद आपका बच्चा प्राइवेट विद्यालय में पढ़ेगा, उसकी फीस का जिम्मा प्रशांत किशोर के जिम्मे रहेगा, उसके खर्च की चिंता आपको नहीं करनी है। इसमें साल भर का समय लगेगा। नौकरी, पढ़ाई, 1100 रुपये पेंशन और अनाज ये 4 चीजें निश्चित तौर पर हो जाएगा। अन्य समस्याओं के लिए मुझे समय दीजिए, ताकि मैं सरकार के साथ मिलकर काम कर सकूं।

"दोषी नेता लाठी चलवा रहे, ये आवाज दबने वाली नहीं"
कार्यक्रम के बाद पेपर लीक के विरोध में झारखंड में छात्रों के चल रले प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर ने कहा कि छात्रों का विरोध प्रदर्शन जंतर मंतर, पटना में हुआ, झारखंड में हो रहा है। लोग पेपर लीक, ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी से परेशान हैं। बच्चे रोड पर उतरेंगे ही, दोषी नेता लाठी चलवा रहे हैं, ये आवाज दबने वाली नहीं है।


शहीद को श्रद्धांजलि से शुरू हुआ कार्यक्रम
प्रशांत किशोर के मंगलवार के कार्यक्रम की शुरुआत दशरथा स्थित शहीद राम गोविंद सिंह बालिका उच्च विद्यालय में स्मरण एवं श्रद्धांजलि सभा से हुई। इसके बाद उन्होंने यारपुर राजपूताना गोपाल शरण सिंह पथ में आयोजित आभार सभा में हिस्सा लिया।

इसके बाद वे जक्कनपुर के हनुमान पथ पहुंचे और वहां लोगों से मुलाकात की। दिन के अंतिम कार्यक्रमों में वार्ड संख्या 40 में लंगरटोली चौक के पास ग्रैंड पैलेस हॉल में आयोजित आभार सभा में भी उन्होंने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से उनकी समस्याएं सुनी और अपने स्तर से समाधान का भरोसा दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

'भारत के युवा सिर्फ कल के नेता नहीं, आज के राष्ट्र-निर्माता भी'

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने युवाओं की बधाई व...
राष्ट्रीय  राज्य 
'भारत के युवा सिर्फ कल के नेता नहीं, आज के राष्ट्र-निर्माता भी'

बैंगन के कीड़े की दवा  घर पर ही कैसे  बनाएं ?

बैंगन के कीड़े: बैंगन के पौधे में कीड़े लगने से फसल खराब हो सकती है. नीम तेल, लहसुन-मिर्च और साबुन...
खेती-बाड़ी 
बैंगन के कीड़े की दवा  घर पर ही कैसे  बनाएं ?

 दुबई  मॉल में स्टाफ की मदद से भारतीय महिला को मिला उसका सोने का कंगन

  दुबई  : एक भारतीय महिला के साथ दुबई मॉल में हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ इंस्टाग्राम...
नारी व बाल जगत 
 दुबई  मॉल में स्टाफ की मदद से भारतीय महिला को मिला उसका सोने का कंगन

रोज 1 चम्मच मेथी दाना खाने से क्या फायदा होगा?

मेथी दाना :  मेथी दाना को डायबिटीज के मरीज के काफी फायदेमंद माना जाता है। इसममें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी...
लाइफस्टाइल 
रोज 1 चम्मच मेथी दाना खाने से क्या फायदा होगा?

DPL 2026: सार्थक-वैभव के अर्धशतकों से नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की 8 विकेट से शानदार जीत

अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्ट दिल्ली लायंस को दी मात
खेल 
DPL 2026: सार्थक-वैभव के अर्धशतकों से नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की 8 विकेट से शानदार जीत

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक