पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रयागराज में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिले में योजना के तहत अब तक 35,345 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।

इनमें से 25,452 लाभार्थियों के घरों में सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं, 22,363 लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि भी भेजी जा चुकी है।

योजना को और गति देने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, पिछले करीब 20 दिनों से स्मार्ट मीटर की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण कुछ स्थानों पर सौर संयंत्रों की स्थापना का कार्य प्रभावित हो रहा है।

आरएडब्ल्यू ग्रुप ऑफ कंपनीज के भवन में लगी भीषण आग, 8 दमकल वाहनों ने पाया काबू ये खबर भी पढ़े : आरएडब्ल्यू ग्रुप ऑफ कंपनीज के भवन में लगी भीषण आग, 8 दमकल वाहनों ने पाया काबू

स्मार्ट मीटर उपलब्ध नहीं होने से संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी आ रही है। इससे योजना की प्रगति पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को स्मार्ट मीटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

विभाग की ओर से भी समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से मिल सके और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में जिले की प्रगति बनी रहे।

अतिरिक्त सौंदर्य ऊर्जा, नेडा की नोडल अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने बताया कि योजना के तहत जिन वेंडरों को वर्क ऑर्डर मिल रहे हैं, वे अपनी क्षमता के अनुसार पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं और लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ भी मिल रहा है उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर की उपलब्धता होने पर लंबित कार्यों में तेजी आएगी।

विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को पीएम सूर्य घर योजना का लाभ मिले और जिले में स्वच्छ एवं सस्ती सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज शुरुआती कारोबार के...
कारोबार 
शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

ट्रंप के बेटे बैरन के सिर पर 95 करोड़ रुपये का इनाम, नेतन्याहू का भी बड़ा दावा

नेतन्याहू ने भी ईरान पर अपने एक बेटे को निशाना बनाने का आरोप लगाया
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप के बेटे बैरन के सिर पर 95 करोड़ रुपये का इनाम, नेतन्याहू का भी बड़ा दावा

प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

उत्तर प्रदेश

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित

प्रयागराज। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रयागराज में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कार्य किया...
उत्तर प्रदेश 
पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....