प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

24 घंटे में यमुना और गंगा के जलस्तर में करीब 40 सेंटीमीटर की गिरावट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है।

जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से करीब पांच मीटर नीचे है।

नवोदय विद्यालय टेवा में डीएम का औचक निरीक्षण, स्मार्ट क्लास से मेस तक परखी व्यवस्थाएं ये खबर भी पढ़े : नवोदय विद्यालय टेवा में डीएम का औचक निरीक्षण, स्मार्ट क्लास से मेस तक परखी व्यवस्थाएं

जिले के सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटे में गंगा और यमुना के जलस्तर में करीब 38 से 42 सेंटीमीटर तक की कमी दर्ज की गई है।

प्रयागराज में बाढ़ के खतरे का निशान 84.734 मीटर है। मंगलवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर नैनी में 79.74 मीटर दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में 42 सेंटीमीटर की कमी आई है। नैनी क्षेत्र में इस दौरान 14.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

इसी तरह गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 80.69 मीटर रहा। यहां भी पिछले 24 घंटे में 42 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। फाफामऊ में इस अवधि में 28.7 मिलीमीटर बारिश हुई।

छतनाग में गंगा का जलस्तर 79.28 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 39 सेंटीमीटर कम है। यहां 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं एसटीपी-बक्सी बांध पर जलस्तर 79.90 मीटर रहा और यहां भी 24 घंटे में 38 सेंटीमीटर की कमी आई।

प्रशासन की निगरानी जारी
जिला प्रशासन के अनुसार नदियों के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज होने से स्थिति सामान्य बनी हुई है। सभी तटबंध सुरक्षित हैं और प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

गंगा-यमुना के जलस्तर में आई इस गिरावट से नदी किनारे रहने वाले लोगों को राहत मिली है। प्रशासन की निगरानी और नदियों के घटते जलस्तर के बीच फिलहाल प्रयागराज में बाढ़ का कोई तत्काल खतरा नहीं है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज शुरुआती कारोबार के...
कारोबार 
शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

ट्रंप के बेटे बैरन के सिर पर 95 करोड़ रुपये का इनाम, नेतन्याहू का भी बड़ा दावा

नेतन्याहू ने भी ईरान पर अपने एक बेटे को निशाना बनाने का आरोप लगाया
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप के बेटे बैरन के सिर पर 95 करोड़ रुपये का इनाम, नेतन्याहू का भी बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित

प्रयागराज। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रयागराज में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कार्य किया...
उत्तर प्रदेश 
पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित