पेंशनरों की बैठक मे आठवें वेतन आयोग मे शामिल किये जाने की मांग

पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग मे शामिल करे सरकार- नरेन्द्रदेव उपाध्याय

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन उ.प्र. जनपद शाखा बस्ती की बैठक आज प्रेस क्लब सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसियेशन के संरक्षक सुरेशधर दूबे और संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पूरे देश मे केन्द्रीय एवं राज्य सरकारों के पेंशनरों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि उन्हे आठवें वेतन आयोग मे शामिल ही नही किया गया है।
जबकि इसके लिये पूरे देश मे कई बार आन्दोलन किया गया है। जब तक आठवें वेतन आयोग मे पेंशनरों को शामिल नही किया जाता हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। इसी के साथ एसोसियेशन 10 सूत्रीय मागों को लेकर सभी जनपदों से हस्ताक्षर याचिका भी प्रधानमंत्री को प्रेषित की जा चुकी है। हस्ताक्षर याचिका के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाल करने, 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर प्रत्येक 5 वर्ष मे पेंशन मे 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पेंशन को आयकर से मुक्त करने, कोरोना काल का 18 महीने का बकाया डीए भुगतान करने, रेल किराये मे पूर्व की भांति 50 प्रतिशत की छूट दिये जाने, आयुष्मान भारत योजना के तहत कैशलेस उपचार कराने की सीमा 10 लाख तक किये जाने, 50 प्रतिशत महगाई भत्ते को मूल वेतन मे मर्ज किये जाने की मागें शामिल हैं।
जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने कहा कि जनपद स्तर पर पारिवारक पेंशन की स्वीकृति समय से किया जाये। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान मे काफी विलम्ब किया जाता है उसे समय से कराया जाये। आयुर्वेद विभाग मे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके देयकों का भुगतान तथा पेंशन स्वीकृति आदि मामलों मे उन्हे परेशान होना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हे 6 माह तक बस्ती कार्यालय से लखनऊ मुख्यालय तक चक्कर लगाना पड़ता है। यह चिंताजनक है। चन्द्रप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि एसोसियेशन पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण के लिये तत्पर रहता है। उन्होने कहा स्वास्थ्य विभाग की आश्रित पेंशनर लतीफुन को 6 महीने से पेंशन के लिये दौड़ाया जा रहा है। उन्होने शीघ्र इस मामले के निस्तारण की मांग किया। संरक्षक सुरेशधर दूबे ने कहा कि संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाये। इंजी. रामचन्द्र शुक्ल, बैठक को राधेश्याम तिवारी, नरेन्द्रदेव मिश्र, सर्वेन्द्र सिंह, अशोक कुमार मिश्र, देवी प्रसाद शुक्ल, श्यामधर सोनी आदि ने भी सम्बोधित किया।
बैठक मे प्रमुख रूप से सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, श्रीगोपाल त्रिपाठी, छोटेलाल यादव, भगवान सिंह, राजाराम मिश्र, अंगीरा प्रसाद, दयाशंकर त्रिपाठी, रामनरायन चौधरी, हरि प्रसाद मनौजिया, देवेन्द्र प्रताप सिंह, हनुमान प्रसाद तिवारी, मोतीलाल, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रामनिहोर यादव, कैलाशनाथ अग्रवाल, सिद्धनाथ पाण्डेय, रामबिलास सिंह, मेहीलाल, रंजीत प्रसाद, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, जयनाथ सिंह, रामकुमार पाल, जगप्रसाद तिवारी, डा. नरेन्द्र उपाध्याय, सुरेश चन्द्र तिवारी, भारत भूषण श्रीवास्तव, धर्मप्रकाश उपाध्याय, हरेन्द्र पाण्डेय, रामपुजारी शर्मा, नंदकिमार मिश्र, रमाकान्त चौधरी, गिरीश चन्द्र चौधरी, अशर्फी लाल,, राजदेव यादव, कनिकराम वर्मा, प्रदीप कुमार शुक्ल, रमाकान्त चौधरी, प्रेमचन्द्र, मिश्रीलाल, जंगबहादुर, शिवचन्द्र मिश्र, गिरीश चन्द्र, जोखू यादव, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, भगवानदास, भानुप्रसाद सिंह, किशोरी लाल, केशवप्रसाद दुबे, वीरेन्द्र कुमार मिश्र, रामसूरत यादव, गणेशदत्त शुक्ल, रामशब्द पाण्डेय, देवनरायन मिश्र आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी के मामले में कृष्णानगर पुलिस की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने टाइगर्स को पांच विकेट से हराया

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार रात नई दिल्ली टाइगर्स...
खेल 
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने टाइगर्स को पांच विकेट से हराया

उत्तर प्रदेश

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी के मामले में कृष्णानगर पुलिस की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार