साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने टाइगर्स को पांच विकेट से हराया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार रात नई दिल्ली टाइगर्स को पांच विकेट से हरा दिया। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 169 रन के लक्ष्य को 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नई दिल्ली टाइगर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 168 रन बनाए। लक्ष्य थरेजा ने 47 गेंदों पर 62 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की पारी को संभाला।

आखिरी ओवरों में नमन तिवारी ने दो गेंदों पर 10 रन और रेवान रक्यान ने छह गेंदों पर 17 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की ओर से अंकित डबास ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं दिवांश रावत ने दो ओवर में 25 रन खर्च करने के बावजूद चार विकेट झटककर प्रभावी प्रदर्शन किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने अच्छी शुरुआत की। अनमोल शर्मा ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक और अर्धशतक लगाया और टीम को मजबूत आधार दिया। वह 16वें ओवर में आउट हुए, लेकिन दूसरे छोर पर एकांश डोबाल ने पारी को संभाले रखा।

इसके बाद अंकित ने 18वें ओवर में पार्थ की गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर मुकाबले का रुख पूरी तरह साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के पक्ष में कर दिया। वह पांच गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए।

महिला हॉकी टीम अजेय रहते हुए हॉकी वर्ल्ड कप में टॉप-8 में बनाई जगह ये खबर भी पढ़े : महिला हॉकी टीम अजेय रहते हुए हॉकी वर्ल्ड कप में टॉप-8 में बनाई जगह

एकांश 18 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पिंक लाइन मेट्रो की राह साफ, जलापूर्ति पर निगम की मंजूरी

कोलकाता। कोलकाता और उत्तरी उपनगरों के बीच संपर्क को मजबूत करने वाली बरानगर-बैरकपुर मेट्रो परियोजना यानी पिंक लाइन के निर्माण...
पश्चिम बंगाल 
पिंक लाइन मेट्रो की राह साफ, जलापूर्ति पर निगम की मंजूरी

धार: चलती यात्री बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर भोपावर चौकी के पास सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे गुजरात के...
मध्य प्रदेश 
धार: चलती यात्री बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी के मामले में कृष्णानगर पुलिस की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार