जोआओ फोंसेका पेट की चोट के कारण अमेरिकी ओपन से बाहर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

न्यूयॉर्क। ब्राजील के युवा टेनिस खिलाड़ी जोआओ फोंसेका पेट की चोट के कारण अमेरिकी ओपन 2026 से बाहर हो गए हैं। दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

20 वर्षीय फोंसेका इस साल शानदार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी ओपन में खिताब के दावेदारों में शामिल थे। उन्होंने फ्रेंच ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उन्होंने दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को भी हराया था।

फोंसेका ने कहा कि पेट की चोट को लेकर जांच और उपचार शुरू होने के बाद उन्हें और उनकी टीम को लगा कि पूरी तरह फिट होने के लिए उन्हें अभी और समय की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी ओपन उनके लिए बेहद खास टूर्नामेंट है और इससे हटने का फैसला आसान नहीं था। फोंसेका ने कहा कि वह जल्द से जल्द वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखेंगे।

फोंसेका अमेरिकी ओपन से हटने वाले प्रमुख पुरुष खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। इससे पहले जैनिक सिनर, होल्गर रूने और जैक ड्रेपर भी चोटों के कारण टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं।

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 36 रन से हराया ये खबर भी पढ़े : ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 36 रन से हराया

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पिंक लाइन मेट्रो की राह साफ, जलापूर्ति पर निगम की मंजूरी

कोलकाता। कोलकाता और उत्तरी उपनगरों के बीच संपर्क को मजबूत करने वाली बरानगर-बैरकपुर मेट्रो परियोजना यानी पिंक लाइन के निर्माण...
पश्चिम बंगाल 
पिंक लाइन मेट्रो की राह साफ, जलापूर्ति पर निगम की मंजूरी

धार: चलती यात्री बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर भोपावर चौकी के पास सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे गुजरात के...
मध्य प्रदेश 
धार: चलती यात्री बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी के मामले में कृष्णानगर पुलिस की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार