घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा चुराकर भागे, बैटरी ने दिया धोखा, पुलिस ने दो चोर दबोचे

चोरी के बाद सुनसान जगह पर छिपाया था ई-रिक्शा, बेचने के लिए पैदल धकेलकर ले जा रहे थे आरोपी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस ने वाहन बरामद किया

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया एक ऑटो ई-रिक्शा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीतू और रामप्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों चोरी किए गए ई-रिक्शे को बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

घर के बाहर से चोरी हुआ था ई-रिक्शा

पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 को बैरीसालपुर निवासी राकेश पुत्र नन्हकऊ ने मोहनलालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर के सामने खड़ा ऑटो ई-रिक्शा चोरी कर ले गए हैं।शिकायत के आधार पर थाना मोहनलालगंज में मु0अ0सं0 316/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। ई-रिक्शा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया।

बंदूक साफ करते समय चली गोली, सेवानिवृत्त फौजी की मौत ये खबर भी पढ़े : बंदूक साफ करते समय चली गोली, सेवानिवृत्त फौजी की मौत

तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

गठित पुलिस टीमों ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के साथ स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जीतू और रामप्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही और कार्रवाई के दौरान चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया।

चोरी के बाद बैटरी हो गई डिस्चार्ज

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों चोरी करने के इरादे से घूम रहे थे। इसी दौरान ग्राम रानीखेड़ा में एक घर के बाहर नई ऑटो ई-रिक्शा खड़ी दिखाई दी। आरोपियों के मुताबिक, घर के लोग अंदर सो रहे थे। दोनों ने ई-रिक्शा चोरी करने की योजना बनाई और उसे लेकर वहां से निकल गए।

आरोपियों ने बताया कि ई-रिक्शा को बेचने के लिए ले जाते समय कनकहा-तेलीबाग नहर मार्ग पर उसकी बैटरी डिस्चार्ज हो गई। इसके बाद दोनों ने ई-रिक्शा को सुनसान स्थान पर छिपा दिया और वहां से फरार हो गए।पुलिस के अनुसार, बाद में दोनों आरोपी चोरी किए गए ई-रिक्शे को बेचने के लिए पैदल धकेलकर ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

दोनों आरोपियों का विवरण

गिरफ्तार आरोपियों में जीतू पुत्र चन्द्रपाल रावत, निवासी ग्राम लालता खेड़ा, थाना निगोहा, लखनऊ, उम्र करीब 21 वर्ष और रामप्रसाद पुत्र मिश्रीलाल, निवासी ग्राम बेनीपुर, थाना हरगांव, सीतापुर, उम्र करीब 36 वर्ष शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी जीतू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 306/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना वजीरगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में मामला दर्ज है। मोहनलालगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस टीम की कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज राम बाबू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पिंक लाइन मेट्रो की राह साफ, जलापूर्ति पर निगम की मंजूरी

कोलकाता। कोलकाता और उत्तरी उपनगरों के बीच संपर्क को मजबूत करने वाली बरानगर-बैरकपुर मेट्रो परियोजना यानी पिंक लाइन के निर्माण...
पश्चिम बंगाल 
पिंक लाइन मेट्रो की राह साफ, जलापूर्ति पर निगम की मंजूरी

धार: चलती यात्री बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर भोपावर चौकी के पास सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे गुजरात के...
मध्य प्रदेश 
धार: चलती यात्री बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी के मामले में कृष्णानगर पुलिस की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार