बंदूक साफ करते समय चली गोली, सेवानिवृत्त फौजी की मौत

कानपुर के दामोदर नगर में हादसा, लाइसेंसी बंदूक की सफाई के दौरान चली गोली; पुलिस जांच में जुटी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नगर में रविवार को लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चलने से रिटायर फौजी की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

मृतक की पहचान दामोदर नगर निवासी रामबाबू राजपूत (51) के रूप में हुई। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हैलट अस्पताल ले जाया गया। करीब एक घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामबाबू वर्ष 2012 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में कानपुर देहात के भोगनीपुर-पुखरायां स्थित एसबीआई में गनमैन के पद पर तैनात थे।

38 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने जानी नगर निगम की कार्यप्रणाली ये खबर भी पढ़े : 38 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने जानी नगर निगम की कार्यप्रणाली

परिजनों के मुताबिक, आज रामबाबू दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लाइसेंसी बंदूक साफ करने गए थे। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन कमरे में पहुंचे तो रामबाबू घायल अवस्था में पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही बर्रा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और लाइसेंसी बंदूक व मौके से मिला खोखा कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि रामबाबू बेटे सूरज की नौकरी को लेकर चिंतित थे। राजपूत रेजीमेंट में सीधी भर्ती के लिए सूरज ने आवेदन किया था। रिलेशनशिप सर्टिफिकेट नहीं बन पाने के कारण उसका भर्ती में चयन नहीं हो सका था। सूरज ने फोन पर इसकी जानकारी पिता को दी थी। शनिवार देर शाम बेंगलुरु से लौटने के बाद उसने पिता से बातचीत भी की थी।

बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बंदूक साफ करते समय दुर्घटनावश गोली चलने की बात सामने आई है। आत्महत्या के पहलू से भी जांच की जा रही है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ

भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (एआईजीजीपीए) द्वारा “"कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्य...
मध्य प्रदेश 
मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ

सांची उप डाकघर का आज होगा वर्चुअल लोकार्पण, आधुनिक सुविधाएं

रायसेन। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साेमवार काे मध्य...
मध्य प्रदेश 
सांची उप डाकघर का आज होगा वर्चुअल लोकार्पण, आधुनिक सुविधाएं

गिनी में लैंडफिल हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई, 22 घायल

कोनाक्री। गिनी की राजधानी कोनाक्री में भारी बारिश के बाद एक कचरा डंपिंग साइट का विशाल ढेर ढह गया। हादसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
गिनी में लैंडफिल हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई, 22 घायल

हिमंत सरमा ने अमित शाह से की मुलाकात, बाढ़ पर चर्चा

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...
राष्ट्रीय 
हिमंत सरमा ने अमित शाह से की मुलाकात, बाढ़ पर चर्चा

उत्तर प्रदेश

यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह से मनमोहक तस्वीरें जारी की हैं,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी

कहा- यह पर्व स्नेह, विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी