मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में ढाई इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 अन्य जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार गुना, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर.

कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है। इन सभी 25 जिलों में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिरने का अनुमान है।

इन जिलों में भी बारिश का दौर
भोपाल, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया.

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अनुमान ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अनुमान

अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, डिंडौरी, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

भोपाल में 3 इंच बारिश, विदिशा में बाजार डूबा
सोमवार को भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। विदिशा के बाजार में पानी भरने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि भोपाल में कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम में औसतन 3.7 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा शिवपुरी के करेरा में 5.4 इंच, निवाड़ी के ओरछा में 3.3 इंच, सागर के रहली में 3 इंच, भोपाल के कोलार में 3.2 इंच, नवीबाग में 3.1 इंच और भोपाल शहर में 3 इंच बारिश हुई।

लो प्रेशर और ट्रफ से बना बारिश का सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ की एक्टिविटी बनी हुई है।

इसी वजह से कई इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

40 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश
प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश अब भी सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम है। बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर.

कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और डिंडौरी समेत जिलों में सामान्य से 6 प्रतिशत से 51 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है।

पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी.

रायसेन, रतलाम, खंडवा, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में भी सामान्य से 1 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

15 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अनूपपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खरगोन और राजगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री साय आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को बालोद जिले के विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री साय आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

पिंक लाइन मेट्रो की राह साफ, जलापूर्ति पर निगम की मंजूरी

कोलकाता। कोलकाता और उत्तरी उपनगरों के बीच संपर्क को मजबूत करने वाली बरानगर-बैरकपुर मेट्रो परियोजना यानी पिंक लाइन के निर्माण...
पश्चिम बंगाल 
पिंक लाइन मेट्रो की राह साफ, जलापूर्ति पर निगम की मंजूरी

धार: चलती यात्री बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर भोपावर चौकी के पास सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे गुजरात के...
मध्य प्रदेश 
धार: चलती यात्री बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी के मामले में कृष्णानगर पुलिस की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार