औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

प्रशासन ने जांच और राहत का दिया भरोसा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया।

घर के आंगन में टीन शेड के नीचे सो रहे एक ही परिवार के पांच लोग पड़ोसी के कच्चे मकान की जर्जर दीवार भरभराकर गिरने से मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने राहत-बचाव शुरू किया।

UPSSSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : UPSSSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल भेजा। हादसे में घायल धीरेंद्र सिंह सेंगर को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

ग्राम छीतापुर निवासी धीरेंद्र सिंह सेंगर सोमवार रात अपनी पत्नी प्रीति, पुत्री आरती, अंकिता और पुत्र अंकुश के साथ घर के आंगन में टीन शेड के नीचे सो रहे थे।

रात करीब सवा 12 बजे अचानक पड़ोसी के एक मंजिला कच्चे मकान की जर्जर दीवार भरभराकर टीन शेड के ऊपर जा गिरी। दीवार गिरते ही धीरेंद्र सिंह समेत परिवार के पांचों सदस्य मलबे में दब गए।

हादसे की आवाज और चीख-पुकार सुनकर घर के बाहर बने कमरे में सो रहे धीरेंद्र के बड़े भाई विपिन और उनकी पत्नी पूजा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर मलबा हटाने का प्रयास शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार, कोतवाल विनोद राजपूत, हमराही विकास यादव व सुंदर तथा फायर कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर उसमें दबे पांचों लोगों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों ने धीरेंद्र सिंह की हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया।

हादसे के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी के मकान की जर्जर कच्ची दीवार को हटाने के लिए संबंधित लोगों से कई बार कहा गया था।

उनका कहना है कि दो दिन पहले भी दीवार से कुछ ईंटें गिर चुकी थीं और उस समय भी मकान के बाहर रहने वाले लोगों को दीवार की जर्जर हालत के बारे में बताया गया था। इसके बावजूद दीवार को नहीं हटाया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

राजस्व लेखपाल अमित तिवारी के साथ सीएचसी पहुंचे नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर शासनादेश के अनुसार पीड़ित परिवार को जो भी अनुमन्य राहत होगी, वह उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पिंक लाइन मेट्रो की राह साफ, जलापूर्ति पर निगम की मंजूरी

कोलकाता। कोलकाता और उत्तरी उपनगरों के बीच संपर्क को मजबूत करने वाली बरानगर-बैरकपुर मेट्रो परियोजना यानी पिंक लाइन के निर्माण...
पश्चिम बंगाल 
पिंक लाइन मेट्रो की राह साफ, जलापूर्ति पर निगम की मंजूरी

धार: चलती यात्री बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर भोपावर चौकी के पास सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे गुजरात के...
मध्य प्रदेश 
धार: चलती यात्री बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी के मामले में कृष्णानगर पुलिस की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार