बारावफात पर लखनऊ में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, 26 अगस्त को 18 मार्गों पर डायवर्जन

अमीनाबाद के झंडे वाले पार्क से सुबह 10 बजे निकलेगा मदहे-सहाबा जुलूस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी यातायात व्यवस्था

लखनऊ । यूपी की राजधानी में चन्द्र दर्शन के अनुसार 26 अगस्त को 12वीं रबी-उल-अव्वल (बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी) का पर्व मनाया जायेगा। उक्त अवसर पर ‘‘मदहे-सहाबा’’ का जुलूस प्रातः 10.00 बजे से झण्डे वाले पार्क अमीनाबाद से प्रारम्भ होकर थानाक्षेत्र बाजारखाला में समाप्त होगी। जिसके दृष्टिगत समय प्रातः 07.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आश्यकतानुसार यातायात/डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत रहेगी। 

1. कमला नेहरू क्रासिंग (चरक चौराहा) से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात चौक/मेडिकल कालेज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
2. नक्खास तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात नादान महल रोड/टुड़ियागंज की ओर नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात अकबरी गेट, चरक चौराहा (कमला नेहरू) होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
3. टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
4. टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि वहीं से वापस मुड़कर गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। 
5. हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से नक्खास तिराहा/ऐशबाग ईदगाह की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। 
6. वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर सामान्य यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
7. मेडिकल कालेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर सामान्य यातायात रकाबगंज पुल की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
8. पोस्ट आफिस (अमीनाबाद) तिराहा से मौलवीगंज होकर सामान्य यातायात रकाबगंज पुल की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
9. रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात नाका/ मेडिकल कालेज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। 
10. कैसरबाग बस स्टैण्ड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा, एवं अमीनाबाद चौराहा से कोई भी यातायात झण्डे वाले पार्क की तरफ नही आ-जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग, अशोकलाट, श्रीराम रोड अमीनाबाद/सिटी स्टेशन, होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। 
11. ऐशबाग पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामण्डी/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
12. बुलाकी अड्डा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर कोई यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया, एवररेडी की ओर से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
13. मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज जाने वाला यातायात हैदरगंज की तरफ नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात मिल एरिया, मीना बेकरी एवं राजाजीपुरम होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
14. राजेन्द्र नगर चौराहा से कोई भी यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मोतीनगर/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। 
15. नाका चौराहा से राजेन्द्र नगर होते हुये ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ कोई भी वाहन नही आ जा सकेगा, बल्कि यह यातायात नत्था/मवैया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
16. नाका चौराहा से कोई भी वाहन पाण्डेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बांसमण्डी चौराहा/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
17. फूलमण्डी फलाईओवर से सामान्य यातायात हैदरगंज तिराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात विक्टोरिया स्ट्रीट (कमला नेहरू) चौराहे से मेडिकल चौराहा से होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
18. मिल एरिया तिराहे से हैदरगंज फलाईओवर की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मीना बेकरी चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

मऊ में जय बाबा बर्फानी सेवादल ने विशाल भंडारे का किया आयोजन ये खबर भी पढ़े : मऊ में जय बाबा बर्फानी सेवादल ने विशाल भंडारे का किया आयोजन

केवल इन वाहनों को रहेगी छूट 

जुलूस के दोैरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को ट्रैफिक पुलिस/नागरिक पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 
यातायात पुलिस, लखनऊ ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी के मामले में कृष्णानगर पुलिस की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने टाइगर्स को पांच विकेट से हराया

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार रात नई दिल्ली टाइगर्स...
खेल 
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने टाइगर्स को पांच विकेट से हराया

उत्तर प्रदेश

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी के मामले में कृष्णानगर पुलिस की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार