मऊ में जय बाबा बर्फानी सेवादल ने विशाल भंडारे का किया आयोजन
भजन गायकों ने शिव भजनों से बांधा समां, राहगीरों को कराया प्रसाद ग्रहण
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ गांव में सावन के चौथे व अंतिम सोमवार को जय बाबा बर्फानी सेवादल की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में राहगीरों और श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल, खीर, माईक्रोनी, शर्बत, आइसक्रीम समेत विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान भजन गायकों ने भगवान शिव के मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। शिव भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।भंडारे में बड़ी संख्या में क्षेत्र के संभ्रान्त लोगो ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे के आयोजन में प्रशांत गुप्ता उर्फ प्राशू, शिव प्रकाश गुप्ता, मदन मोहन मिश्रा ,शिवबालक गौतम, गोपाल बाजपेयी, नीरज गुप्ता, दरोगा सिंह, राजेश शुक्ला, अक्षत गुप्ता, भोला गुप्ता, लल्लू कैटर्स, मनीष तिवारी समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।इस अवसर पर मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार, एडवोकेट रामसेवक धीमान, शैलेंद्र कुमार, अनुपम यादव मौनी, एडवोकेट सिराज, धीरेन्द्र सिंह,के साथ ग्रामीण और क्षेत्रीय संभ्रांत लोग मौजूद रहे ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
