शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी।

हालांकि बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे पहले 5 मिनट के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स रिकवर कर हरे निशान में पहुंचने में सफल हो गया।

24 अगस्त से IPO की धूम, 9 कंपनियां जुटाएंगी बाजार से पैसा ये खबर भी पढ़े : 24 अगस्त से IPO की धूम, 9 कंपनियां जुटाएंगी बाजार से पैसा

इसके थोड़ी देर बाद ही बाजार में दोबारा बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने एक बार फिर लाल निशान में गोता लगा दिया।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 73.62 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,295.49 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 95 अंक उछल कर हरे निशान में 77,390.72 अंक के स्तर तक आ गया।

हालांकि यह तेजी अधिक देर तक टिक नहीं सकी। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 164.58 अंक यानी 0.21 प्रतिशत लुढ़क कर 77,204.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 43.30 अंक यानी 0.18 प्रतिशत लुढ़क कर 24,175.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण पहले पांच मिनट के कारोबार के बाद ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 20 अंक से अधिक उछल कर 24,198.25 अंक के स्तर तक आ गया। इस खरीदारी के बावजूद निफ्टी रिकवर कर हरे निशान में पहुंचने में सफल नहीं हो सका।

पहले पांच मिनट की खरीदारी के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक की कमजोरी बढ़ती चली गई।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 79.60 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,139.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,832 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,231 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,601 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से चार शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 26 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से छह शेयर हरे निशान में और 44 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से अदानी पोर्ट्स, एसबीआई लाइव इंश्योरेंस, ट्रेंट लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर 0.38 प्रतिशत से लेकर 0.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, सिप्ला, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी एंटरप्राइजेज और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) के शेयर 1.43 प्रतिशत से लेकर 0.94 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 171.72 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,369.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 32.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,219.05 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जमशेदपुर में युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

पूर्वी सिंहभूम। पुलिस ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर स्थित साहू होटल के पास से मंगलवार सुबह एक युवक का...
झारखंड 
जमशेदपुर में युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

आगर मालवा में ट्रक से भिड़ी अर्टिगा, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम रामाखेड़ी के...
मध्य प्रदेश 
आगर मालवा में ट्रक से भिड़ी अर्टिगा, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

बालगृह में बीमार युवक की मौत, परिजनों का अब तक पता नहीं

सीवान। सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड के भैंसाखाल स्थित बालगृह में मंगलवार की सुबह एक 24 वर्षीय युवक की मौत...
बिहार 
बालगृह में बीमार युवक की मौत, परिजनों का अब तक पता नहीं

राजस्थान में फिर सक्रिय मानसून, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में कमजोर पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को प्रदेश के 17 जिलों...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय मानसून, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित

प्रयागराज। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रयागराज में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कार्य किया...
उत्तर प्रदेश 
पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित