जमशेदपुर में युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

परिवार में पसरा मातम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। पुलिस ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर स्थित साहू होटल के पास से मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया है।

मृतक की पहचान होमपाइप इंदिरानगर निवासी चंदन गिरी के रूप में हुई है। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। प्रारंभिक जांच में युवक की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका सामने आई है।

जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी के वायरल वीडियो से तनाव, भीड़ ने घर में की तोड़फोड़ ये खबर भी पढ़े : जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी के वायरल वीडियो से तनाव, भीड़ ने घर में की तोड़फोड़

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी तार या अन्य वस्तु का इस्तेमाल कर उसका गला दबाया गया। पुलिस को आशंका है कि चंदन की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद उसके शव को छायानगर में लाकर फेंका गया है।

पुलिस मृतक के हालिया संपर्कों, गतिविधियों और पुराने विवादों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को किस स्थान से और किस वाहन से यहां लाया गया था।

मृतक की पत्नी इशिका कौर ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वह और चंदन अपने भाई से जुड़े एक मामले के सिलसिले में सीतारामडेरा थाना गए थे। वहां से दोनों शीतला मंदिर पहुंचे।

इसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे चंदन उसे मायके छोड़कर घर जाने की बात कहकर वहां से निकल गया था। इसके बाद वह कहां गया और उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं थी।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे चंदन का शव पड़े होने की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजनों के अनुसार, चंदन दिसंबर में जेल से बाहर आया था और वर्तमान में काम कर रहा था। उसकी शादी इसी वर्ष मार्च में हुई थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस अब सोमवार रात चंदन की गतिविधियों और उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में कई संदिग्ध उग्रवादी कैडरों को...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

बिलासपुर। साइबर ठगों ने एक 68 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी देकर...
छत्तीसगढ़ 
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के एक मामले में शातिर ठगों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई )...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

भोपाल/धार। मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मामले को लेकर हिंदू संगठन के आह्वान पर मंगलवार को आधे दिन...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

देवरिया। बिहार में खपाने के लिए बाइक से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को मईल पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
   बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़