बालगृह में बीमार युवक की मौत, परिजनों का अब तक पता नहीं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड के भैंसाखाल स्थित बालगृह में मंगलवार की सुबह एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान पप्पू कुमार के रूप में हुई है, जो छपरा जिले का रहने वाला बताया जाता है। उसकी तबीयत लंबे समय से खराब रहने की बात सामने आयी है।

बताया जाता है कि भैंसाखाल में बालगृह का निर्माण होने के बाद पप्पू कुमार को पटना स्थित बालगृह से सीवान स्थानांतरित किया गया था।

बालगृह के सहायक निदेशक रूपेश कुमार के अनुसार, पप्पू मानसिक रूप से बीमार था और उसका कई बार पीएमसीएच, पटना में इलाज कराया गया था। उसकी तबीयत करीब तीन दिन पहले भी खराब हुई थी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में दिखाने की बात सामने आ रही है।

सोमवार की रात अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गयी। इसके बाद बालगृह के कर्मचारी उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी। मंगलवार की सुबह शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही थी।

सहायक निदेशक ने बताया कि पप्पू की उम्र 18 वर्ष से अधिक थी। नियम के अनुसार बालगृह में 18 वर्ष तक के बच्चों को रखने का प्रावधान है, लेकिन मानसिक बीमारी और अन्य कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे बालगृह में रखा गया था।

विभाग के पास मृतक के परिजनों के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अधिकारी उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक शव सदर अस्पताल में रखा हुआ था।

सैंडिस कंपाउंड में कल फुल ड्रेस रिहर्सल, तैयारियां अंतिम चरण में ये खबर भी पढ़े : सैंडिस कंपाउंड में कल फुल ड्रेस रिहर्सल, तैयारियां अंतिम चरण में

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में कई संदिग्ध उग्रवादी कैडरों को...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

बिलासपुर। साइबर ठगों ने एक 68 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी देकर...
छत्तीसगढ़ 
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के एक मामले में शातिर ठगों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई )...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

भोपाल/धार। मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मामले को लेकर हिंदू संगठन के आह्वान पर मंगलवार को आधे दिन...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

देवरिया। बिहार में खपाने के लिए बाइक से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को मईल पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
   बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़