भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल/धार। मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मामले को लेकर हिंदू संगठन के आह्वान पर मंगलवार को आधे दिन के लिए धार जिला बंद रखा गया।

हिंदू संगठनों के सदस्य सुबह से ही सड़कों पर उतरे और दुकानदारों से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया, वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया।

धार जिले में ऐतिहासिक भोजशाला विवाद को लेकर हिंदू संगठन के आह्वान पर मंगलवार को आधे दिन के बंद के दौरान सुबह से ही धार शहर के प्रमुख बाजारों और व्यापारिक क्षेत्रों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं।

इंदौर में शराब के विवाद में बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर हत्या ये खबर भी पढ़े : इंदौर में शराब के विवाद में बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर हत्या

इससे रोजमर्रा की तुलना में सन्नाटा पसरा नजर आया। हिंदू संगठनों से जुड़े सदस्य शहर के विभिन्न बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से हाथ जोड़कर अपने प्रतिष्ठान बंद रखने और विरोध प्रदर्शन में सहयोग करने का अनुरोध किया।

बंद का प्रभाव शहर के मुख्य बाजारों में स्पष्ट दिखाई दिया। हालांकि आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और अन्य अति-आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया था।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि भोजशाला मामले में न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा आदेशों का सही ढंग से पालन नहीं कराया जा रहा है।

विरोध की मुख्य वजह भोजशाला के पास प्रत्येक शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज की व्यवस्था है। हिंदू संगठन इस व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।

उच्चतम न्यायालय के अंतरिम आदेशों के तहत स्थानीय प्रशासन ने भोजशाला के पीछे स्थित खसरा नंबर 612 की भूमि पर शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लिए नमाज अदा करने की व्यवस्था सुनिश्चित की है, जिस पर हिंदू समाज कड़ा ऐतराज जता रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
जिला बंद और विरोध प्रदर्शन की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा।

शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासनिक अधिकारी लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

तिलहर/शाहजहांपुर। नगर तिलहर में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 29 जुलाई से ‘गरीबों की रसोई’ का संचालन किया जा...
मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में कई संदिग्ध उग्रवादी कैडरों को...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

बिलासपुर। साइबर ठगों ने एक 68 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी देकर...
छत्तीसगढ़ 
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के एक मामले में शातिर ठगों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई )...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

देवरिया। बिहार में खपाने के लिए बाइक से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को मईल पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
   बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़