बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार
देवरिया। बिहार में खपाने के लिए बाइक से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को मईल पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बढ़या हरटो लार के पास पुलिस ने हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक से शराब ले जा रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। तलाशी में अलग-अलग ब्रांड की कुल 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार बरामद शराब में 24 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की, 12 बोतल मैजिक मोमेंट्स रीमिक्स रिज फ्लेवर्ड वोडका और 12 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड रिकर्व कलेक्शन एक्सक्लूसिव व्हिस्की शामिल हैं। प्रत्येक बोतल 750 एमएल की बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राकेश चौधरी निवासी बस्ती, अंकज कुमार महतो निवासी छपरा, बिहार और जय किशोर कुमार महतो निवासी छपरा, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने शराब और बाइक कब्जे में लेकर थाना मईल में मु0अ0सं0 156/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में हुई। टीम में उपनिरीक्षक रमेश चंद कुशवाहा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।
