भागलपुर में टूटा बांध, 5 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भागलपुर। जिले के खरीक प्रखंड स्थित राघोपुर-शंकरपुर (काजीकोरैया) मुख्य जमींदारी बांध (मार्जिनल बांध) के एक बड़ा हिस्से के टूटने के बाद से क्षेत्र में बाढ़ का गंभीर संकट पैदा हो गया है।

बांध टूटने के कारण अकेले राघोपुर गांव की करीब 5,000 से अधिक की आबादी और 1,000 से अधिक घर सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। घरों में बाढ़ का पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है।

रात के अंधेरे में बांध टूटने और पानी घुसने की खबर से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में वर्ष 2008 की प्रलयंकारी बाढ़ जैसा खौफ देखा जा रहा है।

गंगा का उफनता पानी बड़ी तेजी से नवगछिया शहर और निचले रिहायशी तथा कृषि इलाकों की ओर बढ़ रहा है। खरीक प्रखंड के राघोपुर, लोकमानपुर, उस्मानपुर, शंकरपुर और तुलसीपुर समेत दर्जनों गांवों पर जलमग्न होने का सीधा खतरा मंडरा रहा है।

सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, नवगछिया के एसडीओ, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर समाहर्ता और पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत शंकरपुर स्थित घटनास्थल पर पहुंची। सभी अधिकारी और तकनीकी टीम वहां कैंप कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन की टीमों को मुस्तैद कर दिया गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाने का काम शुरू किया गया है।

डीएम ने ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं बाढ़ के पानी के फैलाव को रोकने और बांध के दोनों कोनों को सुरक्षित करने के लिए टूटे हुए हिस्से पर तुरंत रिंग बांध बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख वरुण कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर डटे हैं। कटाव रोकने के लिए करीब 250 लाख सैंडबैग, जियो बैग, 20 नावें, 16 ट्रैक्टर और 3 जेसीबी मशीनें चौबीसों घंटे काम में लगाई गई हैं।

पटना से भी एक विशेष तकनीकी टीम निगरानी के लिए बुलाई गई है। वहीं गंगा नदी के जलस्तर के दबाव को कम करने के लिए बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग ने फरक्का बराज के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर तुरंत पानी छोड़ने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस संबंध में उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

लखीसराय भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक ये खबर भी पढ़े : लखीसराय भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

तिलहर/शाहजहांपुर। नगर तिलहर में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 29 जुलाई से ‘गरीबों की रसोई’ का संचालन किया जा...
मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में कई संदिग्ध उग्रवादी कैडरों को...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

बिलासपुर। साइबर ठगों ने एक 68 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी देकर...
छत्तीसगढ़ 
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के एक मामले में शातिर ठगों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई )...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

देवरिया। बिहार में खपाने के लिए बाइक से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को मईल पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
   बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़