सीवान में घर में घुसकर युवक की गला दबाकर हत्या, सड़क जाम

दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के माघर पाण्डेय मोड़ स्थित एनएच-331ए के किनारे अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी।

सोमवार की अहले सुबह कमरे में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान कृष्णा प्रसाद सोनी के पुत्र सौरभ कुमार सोनी के रूप में हुई है।

परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि रात में सौरभ अपने माता-पिता और दो छोटे बच्चों के साथ घर में सोया था। सभी लोग खाना खाने के बाद सो गये थे।

सुबह परिजन जब कमरे में पहुंचे तो सौरभ संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ा मिला। उसके गले पर दबाव के काले निशान तथा सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घर के दरवाजे की कुंडी भी टूटी हुई पायी गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गये। युवक की हत्या से आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में एनएच-331ए को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया।

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

लोग हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटा लिया और सड़क पर यातायात बहाल हो सका।

मृतक की मां ने बताया कि सुबह कमरे में जाने पर सौरभ मृत अवस्था में मिला। वहीं पिता कृष्णा प्रसाद सोनी ने बताया कि उनके खास भाइयों के साथ करीब 11 धुर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

उन्होंने आशंका जतायी कि इसी विवाद में सौरभ की हत्या करायी गयी है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा एफएसएल टीम को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिला है।

घर के दरवाजे की कुंडी अंदर से टूटी हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारण और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल...
उत्तर प्रदेश 
UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत देकर युवती ने लगाया धमकी देने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र की घनी आबादी की चूड़ी वाली गली में सोमवार तड़के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

सियोल। दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार, रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तत्काल नई तैनाती के कोई संकेत नहीं मिले...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

औरैया में पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, समय पर उपचार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर...