डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिलासपुर। साइबर ठगों ने एक 68 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी देकर करीब 35 लाख रुपये की ठगी करने की कोशिश की।

ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बुजुर्ग को वीडियो कॉल के जरिए डराया और डिजिटल अरेस्ट का झांसा दिया। हालांकि समय रहते मामले की जानकारी बिलासपुर पुलिस तक पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग को ठगी का शिकार होने से बचा लिया। उनके खाते में जमा करीब 35 लाख रुपये भी सुरक्षित बच गए।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक के एक मित्र ने डीआईजी एवं एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी।

बताया गया कि सरकंडा क्षेत्र के सीपत रोड निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को सुनील कुमार गौतम, आईपीएस, बाराबंकी बताते हुए बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में फंसने की बात कही।

साइबर ठगों ने लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग पर दबाव बनाया। उन्हें कथित तौर पर डिजिटल अरेस्ट में रखने की धमकी दी गई।

रायपुर: पुलिस ने ब्लैक करेंसी ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश , 9 गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : रायपुर: पुलिस ने ब्लैक करेंसी ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश , 9 गिरफ्तार

ठगों के झांसे में आकर बुजुर्ग ने अपने अलग-अलग बैंक खातों में जमा रकम को एक ही बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। इस तरह करीब 35 लाख रुपये एक खाते में जमा हो गए।

इसके बाद साइबर ठग वीडियो मीटिंग के जरिए बैंक खाते में जमा पूरी रकम को किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कराने या निकालने की तैयारी में थे। इसी दौरान घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई।

एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने आज मंगलवार को बताया कि, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस बीते शाम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को ठगी की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से रोका।

पुलिस की समय पर कार्रवाई के कारण करीब 35 लाख रुपये की रकम सुरक्षित बच गई। पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में नंबर के फ्रॉड गतिविधियों से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। मामले की रिपोर्ट नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीसीआरपी) पर भी दर्ज कराई गई है। पुलिस मोबाइल नंबर सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

बिलासपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा फोन या वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी अथवा किसी अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर डराने पर घबराएं नहीं। किसी के कहने पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और न ही किसी खाते में रकम ट्रांसफर करें।

यदि साइबर ठगी का प्रयास हो या ठगी हो जाए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें और साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपीआई के दस साल पूरे, डिजिटल पेमेंट ने लेन-देन किया आसान: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेताओं ने मंगलवार को एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के संचालन के दस साल...
राष्ट्रीय 
यूपीआई के दस साल पूरे, डिजिटल पेमेंट ने लेन-देन किया आसान: मोदी

मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

तिलहर/शाहजहांपुर। नगर तिलहर में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 29 जुलाई से ‘गरीबों की रसोई’ का संचालन किया जा...
मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में कई संदिग्ध उग्रवादी कैडरों को...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

बिलासपुर। साइबर ठगों ने एक 68 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी देकर...
छत्तीसगढ़ 
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 

बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

देवरिया। बिहार में खपाने के लिए बाइक से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को मईल पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
   बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़