जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी के वायरल वीडियो से तनाव, भीड़ ने घर में की तोड़फोड़

कर्माटांड़ में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त, स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया बल प्रयोग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इलाके में अतिरिक्त बल तैनात

जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में धार्मिक टिप्पणी से जुड़े वीडियो के वायरल होने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। विवाद शनिवार रात उस समय और बढ़ गया, जब बड़ी संख्या में लोग थानारडीह निवासी भूदेव महतो के घर पहुंच गए और कथित तौर पर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई और पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।  

मामले की शुरुआत 21 अगस्त को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा साप्ताहिक हटिया में धार्मिक टिप्पणी से जुड़े एक कथित वीडियो के वायरल होने से हुई। हिंदू संगठनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अफरोज आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि थानारडीह निवासी भूदेव महतो ने भी वायरल वीडियो को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की है। इसी के बाद शनिवार रात बड़ी संख्या में लोग उसके घर के पास जुट गए। 

देवेंद्रनाथ महतो से अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल पर की बात ये खबर भी पढ़े : देवेंद्रनाथ महतो से अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल पर की बात

घटना की सूचना मिलते ही कर्माटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए भूदेव महतो को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान भीड़ की ओर से पुलिस के साथ धक्का-मुक्की किए जाने और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की सूचना है। हालात बिगड़ते देख देवघर और दुमका से अतिरिक्त आईआरबी बल मंगाया गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

रविवार को कर्माटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी लोगों ने शनिवार रात हुई घटना की निंदा की। एसडीपीओ वसीम रजा ने कहा कि धार्मिक टिप्पणी से जुड़े दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर भूदेव महतो को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार और वाहन में तोड़फोड़ के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, भूदेव महतो की पत्नी ममता देवी और मां पौधा देवी ने आरोप लगाया कि भीड़ में शामिल आठ से दस लोग जबरन घर में घुसे और बंदूक के बल पर मारपीट की। परिवार ने करीब 50 हजार रुपये नकद और जेवरात ले जाने का भी आरोप लगाया है। परिवार के अनुसार, हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। 

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि घटना से पहले बिजली काट दी गई थी और अंधेरे का फायदा उठाकर घर पर हमला किया गया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। 
 
संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के निधन पर शोकःश्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

बस्ती - भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मण्डल सचिव स्वर्गीय गौरी शंकर चौधरी की पुण्य स्मृति में...
उत्तर प्रदेश 
भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के निधन पर शोकःश्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

बस्ती - विधानसभा हर्रैया के विकासखंड विक्रमजोत अंतर्गत ग्राम माझा किता अव्वल में बाढ़ एवं कटान से उत्पन्न परिस्थितियों का...
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

पीयूष गोयल 24 अगस्त से चार दिवसीय जापान दौरे पर जाएंगे

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान...
राष्ट्रीय 
पीयूष गोयल 24 अगस्त से चार दिवसीय जापान दौरे पर जाएंगे

नागपुर में ‘मंथन फॉर युवा अभियान’ को लेकर छात्रों में उत्साह

रेशिम बाग ग्राउंड में समापन समारोह के दौरान जेनजी से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, 4,000 ढोल-ताशा वादक देंगे प्रस्तुति
राज्य  महाराष्ट्र 
नागपुर में ‘मंथन फॉर युवा अभियान’ को लेकर छात्रों में उत्साह

पिच ब्लैक और उदारा शक्ति में भारतीय वायुसेना का दमदार प्रदर्शन

पिच ब्लैक में 20 से अधिक देशों संग गरजे भारतीय वायुसेना के राफेल नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने दो...
राष्ट्रीय 
पिच ब्लैक और उदारा शक्ति में भारतीय वायुसेना का दमदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के निधन पर शोकःश्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

बस्ती - भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मण्डल सचिव स्वर्गीय गौरी शंकर चौधरी की पुण्य स्मृति में...
उत्तर प्रदेश 
भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के निधन पर शोकःश्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

बस्ती - विधानसभा हर्रैया के विकासखंड विक्रमजोत अंतर्गत ग्राम माझा किता अव्वल में बाढ़ एवं कटान से उत्पन्न परिस्थितियों का...
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

अयोध्या में अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले- ‘चंदा चोरों’ पर हो कार्रवाई

कहा- मंदिर को व्यापार का केंद्र नहीं बनने देंगे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले- ‘चंदा चोरों’ पर हो कार्रवाई