पीयूष गोयल 24 अगस्त से चार दिवसीय जापान दौरे पर जाएंगे

सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल होगा साथ

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे टोक्यो, नागोया और ओसाका जाएंगे और भारत का अबतक का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल जापान लेकर जाएंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में 200 से अधिक कारोबारी शामिल हैं, जो विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा, इस्पात, ऑटोमोबाइल, वित्तीय सेवाएं, स्वास्थ्य और स्टार्ट‑अप जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि टोक्यो में मंत्री शीर्ष जापानी औद्योगिक घरानों और कंपनियों के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा जापान बिजनेस फेडरेशन (केइदानरेन) के साथ गोलमेज बैठक होगी। सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्ट‑अप और विदेशी निवेशकों के साथ विशेष सत्र भी आयोजित होंगे। गोयल अपने जापानी समकक्ष अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्री अकाजावा रयोसेई से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और जापानी संसद व सरकार के वरिष्ठ सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

नागोया में गोयल चूकेइरेन (सेंट्रल जापान इकोनॉमिक फेडरेशन) और नागोया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ रोड शो करेंगे। यहां ऑटोमोबाइल और इस्पात क्षेत्र के निवेशकों से भी बातचीत होगी। दौरे का समापन ओसाका में निवेशकों और व्यापारिक रोड शो के साथ होगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक और उपभोक्ता क्षेत्रों की प्रमुख जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात होगी।

उल्लेखनीय है कि जापान भारत का भरोसेमंद साझेदार रहा है और ऑटोमोबाइल, इस्पात, इलेक्ट्रॉनिक्स, वित्तीय सेवाओं और आधारभूत संरचना में उसकी भूमिका अहम रही है। इस दौरे से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही उच्च तकनीकी विनिर्माण और नई पीढ़ी के उद्योगों में सहयोग के नए अवसर खुलेंगे, जो आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दृष्टि के अनुरूप हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश

बस्ती - सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश

अवैध देशी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थाना सोनहा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों विरेन्द्र कुमार उर्फ बब्बू तिवारी पुत्र रामदेव तिवारी निवासी मुड़िला थाना सोनहा...
उत्तर प्रदेश 
अवैध देशी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

32 साल की उम्र में तिरंगा फहराकर शहीद हुए थे गुलाब सिंह लोधी: योगी

बोले- स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
32 साल की उम्र में तिरंगा फहराकर शहीद हुए थे गुलाब सिंह लोधी: योगी

हत्यारिन बेटी ने आशिक संग मिल बाप को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

बस्ती (दुबौलिया) - दुर्गा बनी हत्यारिन प्रेमी संग मिलकर पिता की धारदार हथियार से हत्या कर बाप बेटी के रिश्ते...
उत्तर प्रदेश 
हत्यारिन बेटी ने आशिक संग मिल बाप को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

प्रमोद की बढ़ी सुरक्षा, सरकार ने दी बुलेट प्रूफ जैकेट

लालगंज, प्रतापगढ़। सुरक्षा एजेन्सियों और खुफिया रिपोर्ट को लेकर सरकार ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की सुरक्षा...