पिच ब्लैक और उदारा शक्ति में भारतीय वायुसेना का दमदार प्रदर्शन

साझेदार देशों के बीच संयुक्त रूप से प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता को बढ़ावा मिला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पिच ब्लैक में 20 से अधिक देशों संग गरजे भारतीय वायुसेना के राफेल

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यासों में अपनी भागीदारी पूरी की। ऑस्ट्रेलिया में 'पिच ब्लैक' और मलेशिया में 'उदारा शक्ति' अभ्यासों में वायु सेना ने परिचालन, बेहतर सामरिक तालमेल और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक रक्षा साझेदारियों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (आरएएएफ) की मेजबानी में 'पिच ब्लैक' अभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना ने 20 से अधिक देशों की वायु सेनाओं के साथ संचालन के लिए अपने अग्रिम पंक्ति के राफेल लड़ाकू विमानों को तैनात किया। उच्च जोखिम वाले और बहु-क्षेत्रीय परिचालन वातावरण में जटिल लार्ज फोर्स एम्प्लॉयमेंट (एलएफई) मिशनों को अंजाम देते हुए इस अभ्यास ने साझेदार देशों के बीच बेहतर तालमेल, अनुभवों से सीखने और संयुक्त रूप से प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता को बढ़ावा दिया।

इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना ये खबर भी पढ़े : इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

भारतीय वायु सेना की टुकड़ी ऑस्ट्रेलिया में अभियान पूरा करने के बाद सीधे 'उदारा शक्ति' अभ्यास के लिए मलेशिया के सुबांग पहुंची। भारत के वायु योद्धाओं ने रॉयल मलेशियाई वायु सेना (आरएमएएफ) के साथ मिलकर सुखोई-30 एमकेआई और एफ/ए-18 हॉर्नेट विमानों के साथ तथा उनके विरुद्ध उच्च-तीव्रता वाले हवाई युद्ध अभियानों एवं संयुक्त सामरिक युद्धाभ्यासों में हिस्सा लिया। इस द्विपक्षीय अभ्यास का मुख्य उद्देश्य हवाई युद्ध की रणनीति को बेहतर बनाना, विषय विशेषज्ञों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान करना और संयुक्त परिचालन क्षमता को अधिक प्रभावी बनाना था।

दोनों अभ्यासों के दौरान संयुक्त गतिविधियां केवल कॉकपिट तक सीमित नहीं रहीं बल्कि रखरखाव की प्रक्रियाओं, मिशन योजना से जुड़ी जानकारी के आदान-प्रदान और सांस्कृतिक मेल-जोल तक विस्तारित हुईं। इससे दोनों देशों के विभिन्न रैंकों के सैन्यकर्मियों के बीच पेशेवर संबंध व आपसी भाईचारा और मजबूत हुआ। भारतीय वायु सेना वैश्विक रक्षा समुदाय के साथ लगातार संयुक्त प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने, आपसी तालमेल को बढ़ावा देने और सामूहिक सुरक्षा से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के निधन पर शोकःश्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

बस्ती - भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मण्डल सचिव स्वर्गीय गौरी शंकर चौधरी की पुण्य स्मृति में...
उत्तर प्रदेश 
भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के निधन पर शोकःश्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

बस्ती - विधानसभा हर्रैया के विकासखंड विक्रमजोत अंतर्गत ग्राम माझा किता अव्वल में बाढ़ एवं कटान से उत्पन्न परिस्थितियों का...
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

पीयूष गोयल 24 अगस्त से चार दिवसीय जापान दौरे पर जाएंगे

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान...
राष्ट्रीय 
पीयूष गोयल 24 अगस्त से चार दिवसीय जापान दौरे पर जाएंगे

नागपुर में ‘मंथन फॉर युवा अभियान’ को लेकर छात्रों में उत्साह

रेशिम बाग ग्राउंड में समापन समारोह के दौरान जेनजी से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, 4,000 ढोल-ताशा वादक देंगे प्रस्तुति
राज्य  महाराष्ट्र 
नागपुर में ‘मंथन फॉर युवा अभियान’ को लेकर छात्रों में उत्साह

पिच ब्लैक और उदारा शक्ति में भारतीय वायुसेना का दमदार प्रदर्शन

पिच ब्लैक में 20 से अधिक देशों संग गरजे भारतीय वायुसेना के राफेल नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने दो...
राष्ट्रीय 
पिच ब्लैक और उदारा शक्ति में भारतीय वायुसेना का दमदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के निधन पर शोकःश्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

बस्ती - भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मण्डल सचिव स्वर्गीय गौरी शंकर चौधरी की पुण्य स्मृति में...
उत्तर प्रदेश 
भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के निधन पर शोकःश्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

बस्ती - विधानसभा हर्रैया के विकासखंड विक्रमजोत अंतर्गत ग्राम माझा किता अव्वल में बाढ़ एवं कटान से उत्पन्न परिस्थितियों का...
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

अयोध्या में अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले- ‘चंदा चोरों’ पर हो कार्रवाई

कहा- मंदिर को व्यापार का केंद्र नहीं बनने देंगे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले- ‘चंदा चोरों’ पर हो कार्रवाई